अजब गजब

एक टिप ने बदल दी स्ट्रिप डांसर की लाइफ, लेकिन कस्टमर के साथ जो हुआ वो कर देगा हैरान

अमेरिका के एक नाइट क्लब में एक शख्स ने स्ट्रिप डांसर को 1.5 करोड़ रुपए टिप के तौर पर दे दिए।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 3:10 PM IST
omg
एक टिप ने बदल दी स्ट्रिप डांसर की लाइफ, लेकिन कस्टमर के साथ जो हुआ वो कर देगा हैरान

नई दिल्लीः किसी होटल या रेस्टोरेंट में टिप के तौर पर 50-100 या हजार-दो हजार की बात तो सामान्य है, लेकिन अगर कोइर् शख्स टिप में 1.5 करोड़ रुपए दे दे तो शायद बात हजम न हो। दरअसल, अमेरिका के एक नाइट क्लब में एक शख्स ने स्ट्रिप डांसर को 1.5 करोड़ रुपए टिप के तौर पर दे दिए। इसके बाद लड़की ने स्ट्रिप डांसिग छोड़ने का फैसला ले लिया।

आखिर 1.5 करोड़ रुपए टिप में देने वाला वो शख्स कौन था...

बता दें, टिप देने वाला शख्स एचबीआे के पूर्व एग्जिक्यूटिव मिकी लियू थे। लियू वेरॉनिक को पसंद करते थे, लेकिन कभी उन्होंने ये बात जाहिर नहीं की। उनकी दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि लियू ने अपने रिटायरमेंट अकाउंट्स और लाइफ इंश्यॉरेंस पॉलिसी का बेनिफिशरी भी वेरॉनिक को बना दिया। बताया जाता है कि वेरॉनिका आैर लियू की क्लब में ही कुछ दिनों पहले मुलाकात हुइर् थी। एक दिन अमेरिका के नाइट क्लब में स्ट्रिप डांसर वेरॉनिका बेकहम को लियू ने टिप में 2 लाख 23 हजार डॉलर यानी करीब 1.5 करोड़ रुपए दिए थे।

कुछ दिन बाद ही अचानक हो गइर् मौत

ये टिप मिलने के बाद लियू घर चले गए थे। कुछ दिन बाद ही उनकी मौत हो गइर्। बताया जाता है कि लियू को डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारी थी। यही वजह थी कि उनकी अचानक मौत हो गई। वहीं, वेराॅनिक बेनिफिशरी थी, इसलिए लियू के बीमा और रिटायरमेंट पॉलिसी की सारी धनराशि वेरॉनिक को मिल गई।

हैरान रह गया परिवार

दरअसल, लियू के परिवारवालों को जब ये पता चला कि उनकी बेनिफिशियरी वेराॅनिक हैं आैर रिटायरमेंट अकाउंट्स और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के 2 लाख 23 हजार डॉलर उसी को मिलेंगे तो सभी हैरान रह गए। घरवालों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हालांकि, कोर्ट ने ये धनराशि वेरॉनिक को ही देने का फैसला किया। इसके बाद वेरॉनिक ने स्ट्रिप डांसिंग को छोड़ने का फैसला कर लिया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते