एक बार एड की गर्लफ्रेंड उनके साथ घर पर ही थी। इस दौरान उनके साथ भी एक ऐसी घटना हुई, जिसने उन्हें खौफ में डाल दिया। दरअसल, उन्हें किसी ने पीछे से धकेलकर जमीन पर गिरा दिया। एड की गर्लफ्रेंड इन घटनाओं की वजह से काफी परेशान हो चुकी थी, ऐसे में उन्होंने एड से रिश्ता तोड़ने का फैसला ले लिया और ब्रेकअप कर लिया। एड का कहना है कि भूतों को भगाने की प्रकिया में भाग लेने के बाद से उनके साथ एेसी घटनाएं होने लगी।