अजब गजब

10 साल से पत्नी ने छिपा रखा था ऐसा राज, पुलिस का पड़ा छापा तो चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने

पुलिस कार्रवाई में जो खुलासा हुआ वो सबसे ज्यादा हैरान करने वाला था। हैरान इसलिए क्योंकि जो खुलासा हुआ उसने पति को अंदर तक हिलाकर रख दिया।
2 min read
• •
Aug 14, 2018
man discovers his wife is actually 20 years older than she claimed
10 साल से पत्नी ने छिपा रखा था ऐसा राज, पुलिस का पड़ा छापा तो चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने

नई दिल्ली। हाल ही में, एक आदमी के पैरों तले जमीन खिसक गई जब उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा खुलासा पुलिस ने किया। चीन के वुहान प्रांत में नेल सैलून के आड़ में जिस्मफरोशी का काम कर रहे एक शादीशुदा जोड़े को पुलिस ने रेंज हाथों धार दबोचा। इस गलत काम को अंजाम दे रहे पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में जो खुलासा हुआ वो सबसे ज्यादा हैरान करने वाला था। हैरान इसलिए क्योंकि जो खुलासा हुआ उसने पति को अंदर तक हिलाकर रख दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में ली नाम के शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी का नाम लियू है और उसके अक्टूबर 1988 में पैदा होने की बात कही। इसके बाद डेटाबेस खोजने पर पता चला की ली की पत्नी ने उससे अब तक का सबसे बड़ा झूठ छिपाकर रखा था।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के डेटाबेस को खंगालने के बाद सिर्फ यही नहीं पता चला कि उसकी पत्नी ने 10 साल तक उससे अपने असली नाम की पहचान छिपाई बल्कि उससे अपनी उम्र का इतना बड़ा राज़ छुपकर रखा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ली के सामने सच्चाई आने पर उसके होश ही उड़ गए, उसे पता चला कि उसकी पत्नी की उम्र 30 साल नहीं बल्कि 50 साल है। यह जानने के बाद उसके होश उड़ गए।

आगे की जांच में, पुलिस ने और कड़ाई बरती। जिसके बाद उस महिला ने उन्हें अपना आईडी कार्ड दिखाया, जिसमें कहा गया था कि उसका नाम लियू छपा था। सख्ती बरतने पर उसने कबूल लिया कि उसका असली नाम झांग है। आखिरकार, "लियू" को यह स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि वह नकली आईडी का उपयोग कर रही थी और वास्तव में उसका जन्म जुलाई 1968 में हुआ था। इतना बड़ा झूठ सामने आने के बाद ली और लियू के रिश्ते का क्या होगा इसके बारे में तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन दोनों को गैरकानूनी काम करने के चक्कर में 6 महीने की जेल हुई है अब वहां उन्हें इस विषय में सोचने का भी समय मिलेगा।

Published on:
14 Aug 2018 01:33 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते