अजब गजब

रेस्टोरेंट को ब्लैकमेल कर करोड़पति बनने की फिराक में था शख्स, किया ऐसा काम जान चौंक जाएंगे आप

पिछले साल यह खबर थी चर्चा में शख्स के खाने में मिला था मारा हुआ चूहा जांच में हुआ दूध का दूध, पानी का पानी
2 min read
• •
Mar 29, 2019
Man got arrested for dropping dead rat in food in china
रेस्टोरेंट को ब्लैकमेल कर करोड़पति बनने की फिराक में था शख्स, किया ऐसा काम जान चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। किसी भी रेस्टोरेंट की ये ज़िम्मेदारी होती है कि वह अपने कस्टमर को गुणवत्ता का खाना परोसे। लेकिन जब ऐसा नहीं हो पाता तो कस्टमर का यह अधिकार है कि वह रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्यवाई करा सकता है। बीते साल चीन में एक शख्स रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा। वहां उसने खाने में मरे हुए चूहे के होनी ही शिकायत की। मामला पुलिस के पास पहुंचा और जांच में सामने आया कि उसने ही ये साजिश रची थी। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पिछले साल गुओ नाम का यह शख्स अपनी पत्नी के साथ China के पॉपुलर फूड चेन कंपनी हैदीलाओ में खाना खाने पहुंचा था।

बीते साल नवंबर के महीने में यह बेहद चौंकाने वाली खबर सामने थी। हैदीलाओ ( Haidilao ) में बैठकर खाना खाने के 20 मिनट बाद इस शख्स ने खाने में मरे हुए चूहे के मिलने की शिकायत की थी। जोड़े के शिकायत करने के बाद रेस्टोरेंट ने उन्हें फ्री खाना भी ऑफर किया लेकिन उन्होंने इस पेशकश को ठुकराते हुए 5 मिलियन युआन (5 करोड़ रुपए) मांग की। रेस्टोरेंट उसे 20 हजार युआन (करीब 2 लाख रुपए) देने को राजी था लेकिन गुओ करोड़पति बनना चाहता था।

रेस्टोरेंट और गुओ के बीच समझौता नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद रेस्टोरेंट के लोगों ने भी कानून की मदद लेते हए मामले की सही तरीके से जांच करने की मांग की। जांच में साफ हो गया कि इस शख्स ने खुद अपनी प्लेट में मारा हुआ चूहा डाला था और रेस्टोरेंट से मोटी रकम पाने के लिए ये खेल रचा। बीते दिन गुओ ने अदलात में यह बात कबूल कर ली कि उसने पैसों के लिए restaurant वालों को ब्लैकमेल किया था।

Published on:
29 Mar 2019 10:03 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते