अजब गजब

अमरीका के इस शख्स ने Grinch के साथ की ड्राइव, पुलिस को लगा डर

दुनियाभर में लोग अक्सर ही ऐसी हरकतें करते रहते हैं, जिनके बारे में सुनकर सभी को हैरानी होती है। कुछ दिन पहले ही अमरीका में ऐसा अजीब मामला सामने आया, जिससे ट्रैफिक पुलिस को हैरानी तो हुई ही, साथ ही एक बार के लिए डर भी लगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2022, 4:29 PM IST
arizona_driver_with_grinch.jpg
Driver with inflatable Grinch

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अक्सर ही ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जो अजीबोगरीब होते है और लोगों को हैरानी में डाल देते हैं। इसी तरह का एक अजीब मामला सामने आया है। अमरीका (United States of America) में इस महीने की शुरुआत से ही क्रिसमस (Christmas) स्पिरिट छाई हुई है। कुछ दिन पहले अमरीका के एरिज़ोना (Arizona) राज्य के फीनिक्स (Phoenix) शहर में एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा किया जिससे पुलिस को हैरानी होने के साथ डर भी लगा। दरअसल यह शख्स अपने साथ कार की पैसेंजर सीट पर एक इन्फ्लेटेबल ग्रिंच (Grinch) के साथ ड्राइव कर रहा था।


पब्लिक सेफ्टी पुलिस को हैरानी के साथ लगा डर

पब्लिक सेफ्टी पुलिस के ऑफिसर ने जब रोड पर यह नज़ारा देखा, तब उसे हैरानी तो हुई ही, साथ ही डर भी। उसे समझ नहीं आया कि पैसेंजर सीट पर हरे रंग का शख्स कौन था। कार रोकने पर उसने देखा कि पैसेंजर सीट पर एक इन्फ्लेटेबल (हवा भरकर फुलाया हुआ) ग्रिंच था।


ड्राइवर पर लगा जुर्माना

पैसेंजर सीट पर एक इन्फ्लेटेबल ग्रिंच को बिठाकर ड्राइव करने पर ड्राइवर पर जुर्माना भी लगाया गया। हालांकि जुर्माने की राशि बहुत ज़्यादा नहीं थी।

क्या है ग्रिंच?

ग्रिंच एक फिक्शनल कैरेक्टर है जो How the Grinch Stole Christmas! नाम की बच्चों की किताब और एक फिल्म का हिस्सा है। किताब और फिल्म में ग्रिंच क्रिसमस को खराब करने के लिए क्रिसमस गिफ्ट्स और चॉकलेट्स को चुरा लेता है और डेकोरेशंस भी बिगाड़ देता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते