अजब गजब

लू लगने से शख्स की हुई थी मौत, जनाज़े के दौरान अचानक हुआ ज़िंदा, जानें क्या है पूरा मामला

गुजरात में शख्स मरने के बाद हुआ ज़िंदा नदीम नागोरी की लू लगने से तबितयत हुई थी खराब
less than 1 minute read
Jun 11, 2019
man in gujarat awake in graveyard
लू लगने से शख्स की हुई थी मौत, जनाज़े के दौरान अचानक हुआ ज़िंदा, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली।गुजरात ( Gujarat ) में एक शख्स मरने के बाद ज़िंदा हो गया। गुजरात के पालनपुर में मज़दूरी करने वाले नदीम नागोरी की तबितयत लू ( loo ) लगने से ख़राब हुई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था की इलाज के दौरान अचानक उसकी सांस चलना बंद हो गई।

नदीम की मौत की खबर सुन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरा परिवार सदमे था। उसकी मौत का सदमा लिए परिवार और रिश्तेदार उसके जनाज़े की तैयारी में लग गए। उसके जनाज़े को जब लेकर लोग कब्रिस्तान पहुंचे तो किसी ने गौर किया कि उसकी सांसें चल रही हैं। उसे तुरंत अस्पताल ने जाया गया जहां उसे बचाने की बहुत कशिश की गई लेकिन उसने दोबारा दम तोड़ दिया।

नदीम के परिवार का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर ने नदीम को सुबह 8 बजे ही मृत घोषित कर दिया था। परिवार ने भी डॉक्टर की बात मान ली लेकिन वह करीब 12 बजे तक ज़िंदा रहा । परिवार ने नदीम की मौत का ज़िम्मेदार अस्पताल प्रशासन को ठहराया है। नदीम के परिवार के आरोप लगाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने कुछ कहने से इंकार कर दिया है।

Published on:
11 Jun 2019 04:42 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते