scriptइस शख्स ने खरीद तो ली महंगी BMW कार, लेकिन पेट्रोल भरवाने के लिए चुराता था मुर्गियां | this man steals chickens and ducks for car fuel | Patrika News

इस शख्स ने खरीद तो ली महंगी BMW कार, लेकिन पेट्रोल भरवाने के लिए चुराता था मुर्गियां

locationनई दिल्लीPublished: Jun 10, 2019 05:45:20 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

पेशे से किसान था ये शख्स
पुलिस को एक बार दे चुका है धोखा
बाइक से चुराने जाता था मुर्गियां और बत्तख

china

इस शख्स ने खरीद तो ली महंगी BMW कार, लेकिन पेट्रोल भरवाने के लिए चुराता था मुर्गियां

नई दिल्ली: अपने जीवन में लगभग हर कोई सोचता है कि उसके पास एक बड़ा सा घर हो और उस घर के बाहर एक मस्त सी कार खड़ी हो। जहां कुछ लोग अपने इस सपने को साकार कर लेते हैं, तो कई लोगों के लिए ये सपना महज एक सपना ही रह जाता है। लेकिन एक जनाब ने पहले BMW खरीदी तो सहीं, लेकिन जब वो उसमें पेट्रोल नहीं भरवा पाया तो मुर्गी चुरानी शुरु कर दी। शायद आपको हंसी आ रही होगी लेकिन ये सच है।

 

china

ये है पूरा मामला

दरअसल, मामला है चीन ( China ) का। यहां एक अमीर किसान ने शौक-शौक में 2 करोड़ की BMW खरीदी। कुछ दिनों तक तो किसान ने काफी मजे किए, लेकिन जब तेल भरवाने में हालात खराब हो गई तो इस किसान ने लोगों की मुर्गियां और बत्तख चुरानी शुरु कर दी। ये शख्स सिचुआन प्रांत के Linshui County के गामव से पक्षियों की कथित चोरी अप्रैल महीने से कर रहा था। वहीं इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस शख्स ने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसने जुर्म अपनी BMW कार में पेट्रोल भराने के लिए किया था।

china

बाइक से चुराने जाता था मुर्गियों को

रिपोर्ट के अनुसार, ये शख्स आमतौर पर देर रात को मुर्गियों और बत्तखों को चुराता था। इसके लिए वो मोटरसाइकिल पर जाता था। वहीं अगर ये शख्स पकड़ा जाता था तो ये इनको अपना बताता था। पुलिस ने जब गांव के अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी को देखा तो उन्हें इसके बारे में पता चला। वहीं पुलिस ने एक दिन उसकी कार का पीछा किया, लेकिन वो पुलिस को पीछे छोड़कर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को जानकर आसपास के लोग भी काफी हैरान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो