अजब गजब

गलत इरादे से इस शख्स ने जूते में फिट करवाया था कैमरा, फिर भगवान की चली लाठी और हुआ ये…

इस शख्स की नीयत में खोट था जिसका उसे खामियाजा भी भुगतना पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 11:33 AM IST
Man injured after secret camera in his shoe explodes
गलत इरादे से इस शख्स ने जूते में फिट करवाया था कैमरा, फिर भगवान की चली लाठी और हुआ ये...

नई दिल्ली। अगर कोई काम गलत इरादे से किया जाए तो उसका अंजाम भी गलत होता है। ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका के विस्‍कॉसिन राज्‍य के एक शख्‍स के साथ। उसने अपने जूते में एक कैमरा फिट करवाया था। ऐसा करने के पीछे उसका इरादा महिलाओं के स्‍कर्ट के नीचे से उनकी तस्‍वीरें लेना था लेकिन इससे पहले वो ऐसी कोई गंदी कोई वीडियो बना सके उसकी चालाकी उसपर ही भारी पड़ गई। उसके साथ एक ऐसा हादसा हो गया जिसने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। इस शख्स की नीयत में खोट था जिसका उसे खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

मन में लड़कियों के प्रति गलत इरादे को लेकर उसने अपने जूते में कैमरा फिट कर दिया था लेकिन इससे वो तस्वीर या वीडियो लेता कैमरे की बैटरी में विस्‍फोट हो गया और उसका पैर बुरी तरह जल गया। इस शख्‍स की नीयत साफ नहीं थी और यही वजह थी कि उसे दंड मिला। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, वो खुद पुलिस के पास गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शायद उसे यह समझ आ गया था कि बुरे का नतीजा हमेशा बुरा ही होता है। उसे इस करनी के बाद उसे अधिकारियों ने चेतावनी दे कर छोड़ दिया है। जांच में पुलिस को कैमरे से कोई फुटेज बरामद नहीं हुई हैं पुलिस का कहना है कि कैमरे का सारा डाटा उड़ गया है। यही कारन है उसे कोई दंड नहीं दिया गया है। आपको जानकरी के लिए बता दें अमेरिका का कानून इस प्रकार के अपराधों में साढ़े तीन साल की सजा के साथ ही 10 हजार डॉलर का आर्थिक दंड की सजा देता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते