अजब गजब

इस तरह लड़कियों की अश्लील फोटो खींचना चाहता था युवक, लेकिन इससे पहले ही हो गया ये कांड

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक युवक ने ऐसी हरकत की कि पुलिस भी हैरान हो गई।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 1:15 PM IST
omg
इस तरह लड़कियों की अश्लील फोटो खींचना चाहता था युवक, लेकिन इससे पहले ही हो गया ये कांड

नई दिल्ली: चोरी-छिपे लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के मामले तो कई सुने होंगे, लेकिन अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक युवक ने ऐसी हरकत की कि पुलिस भी हैरान हो गई। हालांकि, युवक कुछ गलत कर पाता, इससे पहले ही उसे एेसी सजा मिली जिसे वह जिंदगीभर याद रखेगा। इस सजा के बाद उसने खुद थाने में जाकर अपना गुनाह कबूल किया।

इस करतूत के लिए जूते में लगाया खूफिया कैमरा

दरअसल, एक युवक ने महिलाओं की स्कर्ट के नीचे से अश्लील तस्वीर खींचने के लिए अपने जूतों में एक खूफिया कैमरा लगाया। वह कई दिनों से इस फिराक में था कि कोई ऐसी जगह जाए जहां कई महिलाएं मौजूद हों, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले की युवक कोई अश्लील विडियो बना पाता कैमरे की बैटरी फट गई और उसका पैर बुरी तरह जल गया। जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद युवक खुद ही थाने गया और अपना गुनाह कबूल किया।


पुलिस चीफ ने किया घटना का जिक्र

मैडिसन पुलिस चीफ माइक कोवल ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि आरोपी ने एक शू कैमरा खरीदा था, जिससे वह महिलाओं के स्कर्ट के नीचे से फोटो ले सके। हालांकि, इससे पहले कि वह कुछ कर पाता, कैमरा की बैटरी फट गई।

पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा

बता दें, विस्कॉन्सिन राज्य में 2015 में अपस्कर्टिंग को बड़ा अपराध माना गया था। इस जुर्म के लिए शख्स को साढ़े तीन साल की सजा के साथ ही 10 हजार डॉलर का आर्थिक दंड भी मिल सकता था। पुलिस अफसरों ने इस शख्स को चेतावनी के साथ छोड़ने का फैसला लिया क्योंकि उसके पास कोई भी फुटेज नहीं थी।

लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाते पकड़ा गया था युवक

गौरतलब हो कि बीते दिनों दिल्ली के एक माॅल में युवक लड़कियों के चेंजिंग रूम में वीडियो बनाते पकड़ा गया था। लड़की के चिल्लाते ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते