
नई दिल्ली: चीन के हुनान प्रांत में एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड का 'किस' करना भारी पड़ गया। दरअसल, उसकी गर्लफ्रेंड ने ये 'किस' गाल या होंठ नहीं बल्कि ऐसी जगह किया की ब्वॉयफ्रेंड मुश्किल में पड़ गया। जी हां, सुनने में ये बात अजीब जरूर लग रही होगी कि महज एक 'किस' से कोई कैसे मुश्किल में पड़ सकता है, लेकिन ये बात सच है। अपने साथ हुई इस घटना के बाद कपल ने लोगों को एेसा नहीं करने की सलाह दी है।
क्या है पूरा मामला?
मामला हुनान प्रांत के चांग्शा शहर का है। यहां एक अस्पताल में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा। उसने डॉक्टर से अपने कान में तेज दर्द होने की शिकायत की। जब डॉक्टर ने उससे इस दर्द के बारे में पूछताछ की तो वह कुछ ठीक तरह से नहीं बता रहा था, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने पूरा राज खोल दिया।
लड़की ने डाॅक्टर के सामने खोला राज
लड़की ने डॉक्टर से बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड को ये दर्द उसके 'किस' करने के बाद उठा। इसके बाद लड़के ने डॉक्टर को पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे कान पर जोर से 'किस' किया। इसके बाद से ही उसे कान में बहुत तेज दर्द उठा, जो बर्दाश्त से बाहर होा गया।
'किस' करने से फट गया लड़के के कान का पर्दा
ये बात सुनने के बाद डॉक्टर ने लड़के के कान की जांच की तो उसके भी होश उड़ गए। डॉक्टर ने बताया कि बहुत जोर से किस करने की वजह से लड़के के कान का पर्दा फट गया है। ये सुनने के बाद कपल हैरान रह गया, क्योंकि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके इस प्यार का कितना बुरा अंजाम होगा। हालांकि, इस घटना के बाद कपल ने लोगों को ऐसा नहीं करने की सलाह भी दी।