9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कैब वाले अंकल मेरे साथ…’ जब छह साल की बच्ची ने बताई ड्राइवर की घिनौनी करतूत, उड़ गए मां के होश

दिल्ली के पालम इलाके में स्पेशल चिल्ड्रन के एक स्कूल में पढ़ रही एक छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 29, 2018

omg

'कैब वाले अंकल मेरे साथ...' जब छह साल की बच्ची ने बताई ड्राइवर की घिनौनी करतूत, उड़ गए मां के होश

नई दिल्ली: महिलाओं से लेकर मासूम बच्चियों के खिलाफ यौन अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। रोज नए और बेहद चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ये ऐसे केस हैं, जिन्हें सुनकर हर शख्स ये सोचने को मजबूर है कि आखिर ये समाज कहां जा रहा है। महिलाएं तो महिलाएं उन मासूम बच्चियों को भी दरिंदे अपना शिकार बना रहे है, जिन्हें शायद इसका मतलब भी न पता हो।

कैब ड्राइवर ने बच्ची के साथ की गंदी हरकतें


जी हां, ताजा मामला दिल्ली के पालम इलाके का है। यहां स्पेशल चिल्ड्रन के एक स्कूल में पढ़ रही एक छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निजी स्कूल के कैब ड्राइवर ने बच्ची के साथ गंदी हरकतें की। पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है और वह स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में पढ़ती है। वह घर से स्कूल की वैन में जाती है। बीते 23 अगस्त को बच्ची ने अपनी मां को वैन ड्राइवर की अश्लील हरकतों के बारे में बताया।

बच्ची की बातें सुनकर उड़ गए मां के होश


बच्ची ने अपनी मां से बताया, ''कैब वाले अंकल मेरे साथ गंदी हरकत करते हैं।'' अपनी बच्ची की ये बातें सुनकर मां के होश उड़ गए। परिजन बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन को दी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को परिजन बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचे तो वैन में बैठे तीन ड्राइवरों को देखकर बच्ची ने आरोपी ड्राइवर की पहचान कर ली।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ वैन में हुई या स्कूल परिसर में, यह जांच की जा रही है। स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।