9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! महिला की आंत में फंसे हुए थे 150 केंचुए, अल्ट्रासाउंड देखकर डाॅक्टर्स भी रह गए दंग

अगर आप अभी भी सब्जियों को बिना धुले खाते हैं तो अब भी वक्त है साधवान हो जाइए।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 28, 2018

omg

OMG! महिला की आंत में फंसे हुए थे 150 केंचुए, अल्ट्रासाउंड देखकर डाॅक्टर्स भी रह गए दंग

नई दिल्ली: अगर आप अभी भी सब्जियों को बिना धुले खाते हैं तो अब भी वक्त है साधवान हो जाइए। क्योंकिे आपके साथ भी कभी भी ऐसा हो सकता है, जैसा उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जिले में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ। महिला ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसे इस लापरवाही का इतना बड़ा अंजाम भुगतना होगा।

पेट में अचानक उठा तेज दर्द, अल्ट्रासाउंड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा


जी हां, आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बता रहे हैं, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जिले की नई बस्ती में निवास करने वाले दिलशाह अहमद की पत्नी नेहा बेगम के पेट में अचानक काफी तेज दर्द होने लगा। परिवारवालों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने दर्द का कारण जानने के लिए महिला के पेट का अल्ट्रासाउंड करवाया। रिपोर्ट देख डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।

आंत में फंसे थे सैकड़ों केंचुए


रिपोर्ट में पता चला कि महिला की आंत में सैकड़ों केंचुए फंसे हुए हैं। डॉक्टर्स ने महिला के आॅपरेशन करने की बात कही। दो दिन बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया और उसके पेट से करीब 150 केंचुए बाहर निकाले। इस आॅपरेशन में करीब चार घंटे का समय लगा।

सब्जी में केंचुए के अंडे से हो सकता है एेसा


अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि महिला के आंतों में केंचुए फंसे हुए थे। आॅपरेशन करके उसे बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि ऐसा सब्जी में केंचुए के अंडे होने के कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमेशा सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर ही खाना चाहिए। बता दें, हरी सब्जियों में अक्सर कीड़े लगे रहते हैं, जो इतने इतने छोटे होते हैं कि दिखते भी नहीं। एेसे में इन सब्जियों को अच्छी तरह से धुलकर ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन लोग लापरवाही में एेसा नहीं करते हैं।