अजब गजब

OMG! पालतू अजगर को बनाया हथियार और कोड़े की तरह अजनबी शख्स पर करने लगा वार

अजगर और सांप से इस दुनिया में कौन नहीं डरता, लगभग सभी लोग डरते है। लेकिन कभी आपने यह सुना हैं, कि किसी ने अजगर सांप से किसी रस्ते चलते राहगीर कि पिटाई कर दी हों। जी हां एक ऐसा ही मामला वायरल हो रहा हैं। टोरंटो में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पालतू अजगर से एक राहगीर चलते व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल भी हो गया।
3 min read
• •
Updated: 22 Jun 2023, 6:14 PM IST
man_with_python_snake_attack_on_man_shocking_viral_video_1.jpg

Python Snake Attack Video : अजगर और सांप से इस दुनिया में कौन नहीं डरता, लगभग सभी लोग डरते है। लेकिन कभी आपने यह सुना हैं, कि किसी ने अजगर सांप से किसी रस्ते चलते राहगीर कि पिटाई कर दी हों। जी हां एक ऐसा ही मामला वायरल हो रहा हैं। टोरंटो में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पालतू अजगर से एक राहगीर चलते व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल भी हो गया। उसके बाद टोरंटो पुलिस (Toronto Police) ने उसको मारपीट के जुर्म में गिरफ्तार भी कर लिया। दरअसल यह मामला 10 मई को रात 11:50 बजे डंडास स्ट्रीट वेस्ट (Dandaas Street West) और मैनिंग एवेन्यू (Maining Evenyoo) में हुई। यहां एक व्यक्ति पीड़िता के पास पहुंचा और बाद में उनके बीच मारपीट हुई। तभी उस शख्स ने अपने पालतू अजगर को अपना हथियार बना कर उससे उस राहगीर को एक के बाद एक मारता ही गया। जिसके चलते वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें - बच्चे की तरफ बढ़ा गुस्साया सांप, नेवले ने रोका तो हराकर चढ़ गया पालने पर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

क्या हैं पूरा मामला

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा हैं। इस वीडियो ने कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया हैं। इस वीडियो को ट्विटर पेज (Twitter Post) क्रेजी क्लिप्स द्वारा पोस्ट किया गया हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि एक आदमी दूसरे व्यक्ति पर अपने पालतू अजगर से हमला करते हुए मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आगे देखा जा सकता हैं, कि शख्स उस आदमी को मारता रहता हैं। और चंद मिनटों मैं टोरंटो पुलिस (Toronto Police) घटनास्थल पर पहुंच जाती हैं। उसके बाद उसने अपने फालतू सांप को जमीन पर गिरा देता हैं। और सांप वहां से भाग जाता हैं। और पुलिस के पहुंचने के बाद उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाता हैं।

यह भी पढ़ें - शादी में दुल्हे के दोस्तों ने कर दी हद पार, दुल्हन के साथ किया ऐसा काम, वायरल हुआ ये VIDEO

यहां देखे वायरल वीडियो :-




इस वीडियो को कुछ दिन पहले ही शेयर किया गया है। इसको पोस्ट करने के बाद अभी तक इसे 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। और इसकी संख्या अभी भी लगातार बढ़ रही है। कई लोगों ने तो इसके पोस्ट पर कमेंट भी शेयर किए हैं। वीडियो को देख कर लोगों का दिल सहम सा गया हैं। और सभी सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) इस वीडियो को देख कर अपनी राय कमेंट बॉक्स में लिखने को मजबूर हो गए हैं। इस विडियो में साफ़ तौर पर वह व्यक्ति ऐसा हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया हैं।

यह भी पढ़ें - बंदे ने लगाया ऐसा जुगाड़ की पान की दुकान बन गई चलती-फिरती CAR, जानिए कैसे

कमेंट बॉक्स का वायरल सच

इस वीडियो पर इतनी तेजी से कमेंट आ रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में काफी गुँसा भी हैं। एक व्यक्ति तो यह कमेंट करता हैं, कि "मैं सांपों का प्रशंसक नहीं हूं लेकिन मुझे इसके लिए बुरा लग रहा है। उम्मीद है कि यह ठीक था। साथ ही, वह अपने साथ सांप को लेकर कैसे घूम सकता हैं ?"। एक और यूजर लिखता है "हर आदमी जो तुमसे कहता है कि वह किसी जानवर को चोट नहीं पहुँचाएगा, लेकिन उसने इसी जानवर को हथियार बना कर उसका इस्तमाल किया, वह ऐसा कैसे कर सकता है'। एक और लिखता है "जानवरो के साथ दुर्व्यवहार। मुझे उन लोगों से चिढ़ होती है जो सांपों और पक्षियों को पालतू जानवर के रूप में पालते हैं। यह बहुत ही घातक किस्म का है, और इस आदमी पर उस अजगर सांप के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए, मैं उन लोगों से नफरत करता हूँ"। यह सब देखने बाद यह पोस्ट वायरल पर वायरल होती जा रही हैं। लोगो ने इस पर अनाब-सनाब कमेंट भी कर रहे हैं।

Updated on:
22 Jun 2023, 6:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते