अजब गजब

यहां पत्नी के भाग जाने पर मिलती है कुंवारी लड़की, शादी के नाम पर चलता है ये काम

चीन में संतान के कानून के चलते, गांव के युवकों को चीन के मुकाबले वियतनाम से सस्ते दाम में दुल्हन मिल जाती है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2018, 10:46 AM IST
matchmaking agency will provide new wife if last one ran away
यहां पत्नी के भाग जाने पर मिलती है कुंवारी लड़की, शादी के नाम पर चलता है ये काम

नई दिल्ली। एक ओर जहां दुनिया के समक्ष विकास की महान चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं जिनकी ओर सम्पूर्ण विश्व का ध्यान है, वहीं दूसरी ओर दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं 'लिंग असमानता' बढ़ती जा रही है। ऐसे ही संतान कानून के चलते चीन में 'लिंग असमानता' बढ़ती जा रही है। ऐसे में वहां शादी करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इस बात को हम झूठा साबित नहीं कर सकते कि, दुनिया के सामने महानतम चुनौती है महिलाओं के विकास की, उसकी स्थिति में सुधार की जिसे सब जानते हुए भी अनदेखा करते रहे हैं। चीन में संतान के कानून के चलते, गांव के युवकों को चीन के मुकाबले वियतनाम से सस्ते दाम में दुल्हन मिल जाती है। वियतनाम से 1700 किलोमीटर दूर चीन की हेनान पहाड़ियों के आसपास के गांव वैसे तो खुद ही गरीब हैं, लेकिन इनकी हालत वियतनाम से बेहतर है। बता दें कि, ऐसे वियतनाम की लड़कियों से शादी करने के बाद कई ऐसे मामला सामने आए हैं जहां पत्नी अपने पतियों को छोड़कर भाग गई हो।

बता दें की, इस परिस्थिति से चीन के एक मैरिज ब्यूरो ने अपने विज्ञापन में ये प्रस्ताव पेश किया जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक चीनी मैरिज ब्यूरो ने अपने लुभावने विज्ञापनों से लोगों तक यह जानकारी पहुंचे है कि, अगर किसी चीनी आदमी ने वियतनाम की महिला से विवाह किया और वह अपने पति को छोड़कर भाग जाती है तो उस शख्स की भागी हुई पत्नी के बदले में वियतनाम की ही किसी अन्य कुंवारी लड़की से मुफ्त में शादी करवाई जाएगी। गौरतलब है कि, चीन के कुछ इलाके इन दिनों शादी के कारोबार के लिए सुर्खियों में हैं, कई बार अनैतिक तरीकों से होने वाली शादियों की खबरें यहां से सुनने को मिलती हैं। बता दें कि, कुछ वियतनामी महिलाएं इससे खुश भी हैं। उनके मुताबिक उनके जीवन में शादी के बाद सुधार हुआ है क्योंकि आर्थिक रूप से चीन में जीवन का स्तर बेहतर है। लेकिन अब सोचने वाली बात है कि, इस तरफ से लड़कियों को खरीदकर शादी करना कहां तक जायज है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते