25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पति’ के प्रेग्नेंट होते ही पत्नी ने दे दिया था तलाक, अब तक अपनी कोख से इतने बच्चों को दे चुका है जन्म

क्या आपने कभी पुरुष को बच्चे को जन्म देते हुए सुना है? अगर नहीं तो ये खबर आपको हैरान कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 5 Sep 2018, 3:59 PM IST

omg

'पति' के प्रेग्नेंट होते ही पत्नी ने दे दिया था तलाक, अब तक अपनी कोख से इतने बच्चों को दे चुका है जन्म

नई दिल्ली: क्या आपने कभी पुरुष को बच्चे को जन्म देते हुए सुना है? अगर नहीं तो ये खबर आपको हैरान कर सकती है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक-दो नहीं, बल्कि तीन-तीन बच्चों को जन्म दिया है। इतना ही नहीं वह अब चौथे बच्चे को जन्म देने की तैयारी भी कर रहा है। जी हां, चौंकाने वाला ये अजीबोगरीब मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। लोगों को इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि आखिर एक पुरुष कैसे बच्चे को जन्म दे सकता है।

पहली बार गर्भ धारण करते ही लोग रह गए थे हैरान


अब तक आपने महिलाओं को ही बच्चे पैदा करते सुना होगा, लेकिन ये मामला बिल्कुल उलट है। थॉमस नक् नाम के इस शख्स ने साल 2008 में 9 महीने का गर्भ धारण करके सभी को चौंका दिया था। इसके बाद से अब तक वह तीन बच्चों को जन्म दे चुके हैं और चौथे बच्चे की तैयारी कर रहे हैं।

पत्नी ने दे दिया था तलाक, आैर फिर...

जानकारी के मुताबिक, शख्स के इस काम की वजह से उसकी पत्नी ने भी उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद थॉमस ने दूसरी महिला से शादी कर ली। दूसरी पत्नी को थाॅमस के बारे में पूरी जानकारी थी। वह इस बात से खुश भी। अब दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति को यह काम करने के लिए बहुत ही खतरनाक सर्जरी से गुजरना पड़ा है, जिसमें इसकी जान भी जा सकती थी।

थाॅमस में थे महिलाआें के सभी हार्मोन्स

दरअसल, थॉमस में महिलाओं के सभी हार्मोंन्स पाए गए थे। डॉक्टर्स का कहना था कि महिलाओं के हार्मोंस की वजह से थॉमस की एक स्पेशल सर्जरी करके उनका जेंडर चेंज किया गया। इसके बाद ही वह तीन बच्चों को जन्म दे सके।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग