25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये खबर सिर्फ कुंवारे लड़कों और लड़कियों के लिए है, वैसे और भी लोग पढ़ सकते हैं

ईरान में एक परंपरा काफी चर्चित है, यहां आप अपनी सहूलियत के हिसाब से अपने लाइफ पार्टनर के साथ रह सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 5 Sep 2018, 3:52 PM IST

short term marriage system in iran

ये खबर सिर्फ कुंवारे लड़कों और लड़कियों के लिए है, वैसे और भी लोग पढ़ सकते हैं

नई दिल्ली। आए दिन ऐसे कई किस्से सुनने को मिल जाते हैं, जिनमें बताया जाता है कि ये पति अपनी पत्नी से परेशान है, इसकी पत्नी ने पिटाई कर दी। बहुत सारी ऐसी खबरें और कहानियां सुनने को मिलती रहती हैं। लेकिन ईरान में एक ऐसा सिस्टम भी है, जिसके तहत आप सिर्फ कुछ मिनट के लिए भी शादी कर सकते हैं। कहने का मतलब ये है कि आप अपनी सहूलियत के हिसाब से अपने लाइफ पार्टनर के साथ रह सकते हैं। दरअसल, ईरान में एक परंपरा काफी चर्चित है जिसमें प्रेमी जोड़े अपने रिलेशनशिप को ज़िंदा रखने के लिए प्लेजर मैरिज की मदद लेते हैं।

प्लेज़र मैरिज को निकाह मुताह भी कहा जाता है। ईरान की इस परंपरा के मुताबिक आप सिर्फ कुछ मिनट से लेकर पूरे 99 साल तक के लिए शादी कर सकते हैं। ईरान की यह खास किस्म की शादी को सिघेह के नाम से भी जाना जाता है। सिघेय को लेकर कहा जाता है कि यह काफी पुरानी परंपरा है, लेकिन कानूनी तौर पर 2005 में इसे हरी झंडी दिखाई गई थी। लेकिन इसके लिए भी कई तरह के नियम बनाए गए हैं।

प्लेज़र मैरिज के ये हैं नियम-

1. शादी से पहले ही बात तय करनी होती है कि आप अपने साथी के साथ कितने समय के लिए शादी करना चाहते हैं।

2. निकाह से पहले ही मेहर में अदा की जाने वाली रकम को भी तय करना पड़ता है।

3. निकाह के समय और मेहर की रकम को लेकर एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया जाता है।

4. शादी की अवधि समाप्त होने के बाद लड़की फिर से शादी कर सकती है। इसके लिए उसे तब तक इंतज़ार करना पड़ेगा जब तक उसे 2 बार पीरियड्स न आ जाएं।

बता दें कि, ईरान में शादी से पहले के किसी भी प्रकार के रिलेशनशिप पूरी तरह से बैन है। अनमैरिड कपल्स को पकड़े जाने पर कड़ी सज़ा दी जाती है। ऐसे दोषी कपल्स को भारी ज़ुर्माना भरना पड़ता है। इतना ही नहीं दोषी पाए जाने पर कपल्स पर कोड़े भी बरसाए जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग