अजब गजब

OMG! ये मामला आपको झकझोर देगा, पहले मौलवी करता था रेप और फिर रॉड से युवती को जलाता भी था

पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है मामला जान लोगों के दिलों में गुस्सा है
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2019, 3:20 PM IST
rape in bihar
rape in bihar

नई दिल्ली: देश में आए दिन बलात्कार जैसी घिनौनी वारदातें सामने आती हैं। कभी दिल्ली, कभी हैदराबाद तो कभी उन्नाव और भी नाजाने कितनी ऐसी जगह हैं जो मामले दबकर रह जाते हैं। लेकिन जब भी कोई ऐसा मामला सामने आता है, तो देश में इसके प्रति गुस्सा होता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बिहार ( Bihar ) से भी सामने आया। जहां एक मौलवी ने सारी हदें पार कर दी।

मौलवी ने की हद पार

दरअसल, देश में कई ऐसी शर्मनाक घटनाएं आए दिन सामने आती हैं। वहीं अब बिहार के एक मौलवी को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि पीड़िता मौलवी ( maulvi ) के घर में काम करती थी। आरोपी का नाम रहाबरे इस्लाम परवेज है। परवेज पर आरोप है कि पहले उसने युवती का बलात्कार किया और फिर वो उसे लोहे के रॉड से दागता भी था। हालांकि, अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस मामले हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं लोगों की मांग है कि मौलवी को फांसी की सजा दी जाए।

नहीं भूले हैं निर्भया और दिशा को

गौरतलब, है कि कोर्ट में अब भी निर्भया के चारों दोषियों की फांसी की सजा का मामला चल रहा है। कोर्ट ने सुनवाई 7 जनवरी तक टाल दी है। 16 दिसंबर 2012 की रात को दिल्ली में चलती बस में निर्भया के साथ 6 दरिंदों ने हैवानियत का घिनौना खेल खेला था, जिसके बाद निर्भया की 29 दिसंबर को मलेशिया के अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं बीते 27 नवंबर की रात हैदराबाद में भी दिशा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जहां कुछ लोगों ने मदद के बहाने पहले दिशा का रेप किया और फिर उसे जला दिया। हालांकि, ये चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर