अलौकिक क्षमता थी इस शख्स में! मिशेल लॉटो को था असामान्य चीजें खाने का शौक साइकिल, शॉपिंग कार्ट, टीवी, ग्लास जैसी चीजें खा चुका है ये शख्स
नई दिल्ली। हम सबके पास कोई न कोई प्रतिभा होती है। दुनिया भले समझे न समझे आपको अपने सपने और उन्हें पूरा करने की ज़िद नहीं छोड़नी चाहिए। ऐसी ही सोच थी मिशेल लॉटो की। इतिहासकार उन्हें एक सच्चे फ्रांसीसी कहते हैं। अगर बात करें अद्भुत लोगों की सूची की तो मिशेल लॉटो का नाम उसमें आता है। कहते हैं अद्भुत लोगों में न केवल अलौकिक क्षमता होती है, बल्कि असामान्य विचार भी होते हैं। एक 9 साल के बच्चे के दोस्त नहीं बन रहे थे तो उसने एक कांच का गिलास खा लिया? जी हां यह सच है मिशेल लॉटो ( Michel Lotito ) के अंदर ऐसी ही प्रतिभा थी। वे ऐसी ही असामान्य चीजें खाकर लोगों के बीच लोकप्रिय हुए।
सन 1950 में जन्में मिशेल लॉटो अपने जीवन काल में, 'साइकिल, शॉपिंग कार्ट, टीवी, ग्लास जैसी चीजें खा चुके है।' मिस्टर ईट ऑल के नाम से मशहूर लॉटो के इस जुनून ने तब हद पार कर दी जब उन्होंने एक-एक कर के पूरा हवाई जहाज ही खा लिया। लॉटो चर्चा में इसलिए रहते थे क्यों कि उन्होंने कभी एक सामान्य इंसान की तरह खाना नहीं खाया। धातु ( metal ), कांच ( glass ) और प्लास्टिक जैसी चीजें खाने की वजह से लॉटो के दांत भी लगभग खराब हो गए थे। लॉटो के इस असामान्य खाने की सूची में 18 साइकिल, एक सेसना विमान ( Cessna planes ), एक कॉफिन और 15 टेलीविजन ( Television ) सेट शामिल हैं। सबके मन में यही सवाल उठता है कि आखिर वो क्या था जिसकी वजह से मिशेल लॉटो ये सब कर पाते थे।
कई डॉक्टरों ने उनके शरीर की जांच की। जांच में जो बात सामने आई उससे यह साबित हो जाता है कि मिशेल लॉटो का शरीर सामान्य इंसान की तरह नहीं था। मिशेल लॉटो के पेट और आंतों की झिल्ली एक सामान्य व्यक्ति से काफी मोटी थी। इतना ही नहीं लॉटो का पाचन तंत्र भी बेहद मज़बूत था जिसकी वजह से वे ऐसी चीजों को खा पाने में सक्षम थे। बता दें कि मिशेल लॉटो 2007 में एक सामान्य मौत मरे लेकिन अपने इस असमान्य कार्य के जरिए उन्होंने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करा दिया।