अजब गजब

महिला ने हफ्तों तक घर में छुपाकर रखा बॉयफ्रेंड का शव, जब पता चली वजह तो सब रह गए दंग

मरे शख्स के साथ रहती थी महिला वजह कर रही है सबको हैरान पुलिस भी रह गई दंग
2 min read
• •
Apr 10, 2019
dead boyfriend
महिला ने हफ्तों तक घर में छुपाकर रखा बॉयफ्रेंड का शव, जब पता चली वजह तो सब रह गए दंग

नई दिल्ली: कुदरत का नियम है कि जो इस दुनिया में आया है उसे एक न एक दिन दुनिया छोड़कर जाना ही है। लेकिन जब कोई अपना दुनिया छोड़कर जाए तो उसका दुख क्या होता है, ये तो कोई अपना ही जान सकता है न कि पराया। अपने को खोने के बाद लोग बड़े ही दुखी होते हैं और कई लोग तो दिनों, हफ्तों या फिर महीनों तक सदमे में रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

अमेरिका ( America ) के मिशिगन ( Michigan ) शहर में रहने वाली एक महिला ने अपने मरे हुए ब्वॉयफ्रेंड की लाश को हफ्तों तक घर में रखा। इस महिला ने ऐसा इसलिए किया ताकि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend ) का एटीएम ( ATM ) इस्तेमाल कर सके। महिला 49 साल की है और उसका ब्वॉयफ्रेंड 61 साल का था। दरअसल, जब लड़के के घर वालों को हफ्तों तक उसका पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। इसके बाद पुलिस ने महिला के घर में तलाशी ली और जो मंजर उनके सामने आया वो उसे देखकर खुद हैरान रह गए।

पुलिस ( Police ) जैसे ही महिला के घर तलाशी लेने पहुंची तो उन्हें सड़े हुए मांस की बदबू आने लगी। वहीं जब इसकी छानबीन की गई तो देखा कि अपार्टमेंट की एक कुर्सी पर बैठे शख्स में से ये बदबू आ रही थी। ये कोई जिंदा शख्स नहीं बल्कि इसी महिला का ब्वॉयफ्रेंड था, जिसकी हफ्तों पहले ही मौत हो चुकी थी। महिला ने बताया कि इसकी मौत हफ्तों पहले हो चुकी थी और वो उसके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर रही थी। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
10 Apr 2019 05:37 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते