अजब गजब

मगरमच्छ ने ले ली थी शख्स की जान, अंतिम संस्कार के बाद वो हुआ जिसे सुनकर दंग रह जाएंगे आप

बदले की आग में मगरमच्छों को मारने की यह घटना शनिवार को पापुआ प्रांत में शख्स के अंतिम संस्कार के बाद घटी।
2 min read
• •
Jul 16, 2018
omg
मगरमच्छ ने ले ली थी शख्स की जान, अंतिम संस्कार के बाद वो हुआ जिसे सुनकर दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली: कहते हैं मनुष्य अगर अपने क्रोध पर काबू कर ले तो जग जीत सकता है। वहीं, अगर एेसा नहीं कर सकता तो विनाश तय है। ठीक इरह मुंह से निकली बात आैर बंदूक से निकली गोली वापस नहीं आती। अगर आ सकती तो शायद आज उन संरक्षित 292 मगरमच्छों को बचा लिया गया होता, जिन्हें भीड़ ने बदले की भावना में एक झटके में अपनी तलवार से काट दिया।

शख्स के अंतिम संस्कार के बाद यूं लिया गया बदला

जी हां, ये चौंका देने वाली ये घटना इंडोनेशिया की है। यहां मगरमच्छ का शिकार बने एक व्यक्ति की मौत का बदला लेने के लिए गुस्साई भीड़ ने करीब 300 मगरमच्छों को मार डाला। बदले की आग में मगरमच्छों को मारने की यह घटना शनिवार को पापुआ प्रांत में शख्स के अंतिम संस्कार के बाद घटी। लोगों ने शख्स का कि्रया कर्म करने के बाद तुरंत उन बेकसूर मगरमच्छों से बदला लिया।

कैसे हुई शख्स की मौत ?


बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने पशुओं के चारे के लिए घास ढूंढने गया था जब वह मगरमच्छों के एक बाड़े में गिर गया। मगर ने मृतक सुगिटो के एक पैर को काट लिया था और एक मगरमच्छ के पिछले हिस्से से टकराकर उसकी मौत हो गई।

गांव में खबर पहुंचते ही निकली तलवारें


जैसे ही खबर उसके गांव में पहुंची। पूरा का पूरा गांव झील पर पहुंच गया। गुस्साई भीड़ धारदार तलवारों और चाकुओं के साथ पहुंची और झील के सारे मगरमच्छों को मौत के घाट उतार दिया। वहां 292 मगरमछ पल रहे थे।

2013 से मगरमच्छों की इस प्रजाति को बचाने के मकसद से पाला जा रहा था


इंडोनेशिया द्वीपसमूह में मगरमच्छों की कई प्रजातियों समेत विभिन्न वन्यजीव पाए जाते हैं। मगरमच्छों को संरक्षित जीव माना जाता है। इस फार्म में साल 2013 से मगरमच्छों की इस प्रजाति को बचाने के मकसद से पाला जा रहा था।

Published on:
16 Jul 2018 05:20 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते