'मृत सागर' के नाम से जाना जाता है समुद्र
इजराइल में मौजूद 'मृत सागर' किसी अजूबे से कम नहीं माना जाता। मृत सागर दुनिया का सबसे छोटा और कम जगह पर फैला समुद्र है। यह समुद्र 48 मील लंबा, 15 मील चौड़ा और पृथ्वी की सतह से लगभग 1,375 फुट गहरा है। मृत सागर समुद्र तल से करीब 1388 फीट नीचे पृथ्वी के सबसे निचले बिंदु पर है।