अजब गजब

चिड़ियाघर में जैसे ही बंदर के हाथ लगा मोबाइल फोन तो कर डाली इतनी ऑनलाइन शॉपिंग, सब रह गए हैरान

मामला चीन का है लोग मामला जान हैरान हैं
2 min read
monkey

नई दिल्ली: हम जब शॉपिंग करने की सोचते हैं, तो हम में से ज्यादातर ऐसे लोग भी हैं जो ऑनलाइन शॉपिंग की पहले सोचते हैं। इसके लिए कहीं जाना नहीं पड़ता बस ऑनलाइन ऑर्डर दे दीजिए और फिर सारी चीजें घर पर आ जाती है। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि बंदर भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं या कर रहे हैं। शायद नहीं, लेकिन ऐसा ही एक मामला इन दिनों चर्चा में बना हुआ है।

दरअसल, पूर्वी चीन ( China ) के चांगझू में यानचेंग वाइल्ड एनिमल वर्ल्ड नाम के चिड़ियाघर में एलवी मेंगमां नाम की महिला काम करती है। अपने दफ्तर में बैठे हुए वो ऑनलाइन शॉपिंग करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान एलवी को ध्यान आया कि एक बंदर को खाना नहीं दिया है। ऐसे में वो बंदर को खाना देने चली गई और अपना फोन सीट पर ही छोड गई। लेकिन जब वो लौटकर आई तो ये देखकर हैरान थी कि उनके फोन से कई सारे ऑर्डर हो चुके थे। वो हैरान थी कि उन्होंने तो सिर्फ सामान देखना शुरू किया था, तो फिर अपने आप ये ऑर्डर बुक कैसे हो गए।

वहीं जब एलवी की कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखने की सोची। फुटेज को देखकर वो हैरान रह गई। उन्होंने देखा कि एक छोटा सा बंदर एलवी के बाहर जाते ही अंदर आया और उनसे उनका फोन उठा लिया। इसी बंदर ने शॉपिंग ऐप के कार्ट में पड़े आइटम्मस का ऑर्डर दे दिया। स्थानीय मीडिया को एलवी ने बताया कि उन्होंने वो सामान कैंसल नहीं किया क्योंकि उनको इन सामानों की जरूरत थी।

Published on:
13 Nov 2019 03:58 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते