दरअसल, आप सोच रहे होंगे कि ये मिस्ट्री गर्ल आखिर है कौन तो आपको बता दें कि ये और कोई नहीं बल्कि दीपक चाहर की बहन की बड़ी बहन मालती चाहर हैं। मालती ने अपने इंस्टाग्राम पर मैच का वो वीडियो शेयर किया, जिसमें दीपक हैट्रिक का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में मालती ने लिखा 'मुझे तुम पर गर्व है। तुमने शानदार हैट्रिक लेने के साथ-साथ टी-20 में बेस्ट बॉलर साबित हुए। मेरे अभी तक रोंगटे खड़े हैं। लव यू भाई।'