अजब गजब

भगवान के नाम पर इस सांसद ने किया ऐसा काम, हैं इतनी बीवियां कि भूल चुका कइयों के नाम

5 बार सांसद, 4 बार विधायक और मंत्री रह चुके बागुन सुम्ब्रुई के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में 58 शादियां की।

2 min read
Jul 23, 2018
बागुन सुम्ब्रुई
भगवान के नाम पर इस सांसद ने किया ऐसा काम, हैं इतनी बीवियां की भूल चुका कईयों के नाम

नई दिल्ली। सांसद का नाम सुनते ही हमें ऐसा लगता है कि वह शाही जिंदगी जीता होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सांसद के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिल्कुल सादा जीवन व्यतीत करते थे। हम यहां बात कर रहे हैं जिनका नाम बागुन सुम्ब्रुई है। इनका हाल ही में 22 जून,2018 को निधन हो गया।

बागुन सुम्ब्रुई की सबसे बड़ी खासियत यह भी थी कि, वह बहुत ही साधारण तरीके से अपना जीवन व्यतीत करते थे। चाहे गर्मी हो या सर्दी या फिर बरसात वह हर मौसम में अपने बदन पर एक धोती लपेटकर रहते थे।

लोग उनकी इस सादगी को देखकर उनके कायल हो जाते थे। 5 बार सांसद, 4 बार विधायक और मंत्री रह चुके बागुन सुम्ब्रुई के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में 58 शादियां की। जी हां, हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि, अपनी जिंदगी के आखिरी क्षणों में वह अपनी कई बीवियों के नाम तक भूल चुके थे।

उनका इस बारे में कहना था कि, उन्हें इस काम की प्रेरणा भगवान श्री कृष्ण से मिली।उन्होंने शोषित महिलाओं को समाज में पुन प्रतिष्ठित करने के लिए उन्हें अपना नाम दिया। वह ये भी कहते थे कि,अपने जीवनकाल में वह कभी भी किसी महिला के पीछे नहीं भागे बल्कि जिस भी महिला को उनसे शादी करनी होती थी वे खुद उनके पास आती थी। महिलाएं निराश न हो इस वजह से वह उनसे शादी कर लेते थे।

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए वह कहते हैं कि, पहले यहां मेले में कारोबारी, आदिवासी महिलाओं का शोषण करते थे। जिस वजह से कई बार लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती थीं।

ऐसी लड़कियों को सहारा देने के लिए मैंने उनसे शादी की। इन में से जब किसी महिला को कोई नया साथी मिला तो वे उन्हें छोड़कर चली भी गईं। हालांकि मुझे किसी के आने या जाने पर कोई ऐतराज नहीं था।

सांसद बागुन सुम्ब्रुई की बातें और उनकी जिंदगी वाकई में काफी दिलचस्प थी। लोग उनके बारे में जानने को हमेशा उत्सुक रहते थे।

Updated on:
23 Jul 2018 04:48 pm
Published on:
23 Jul 2018 03:42 pm