आपको बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि विपक्षी दल इस मामले में समर्थन को तैयार थी लेकिन सरकार तैयार नहीं थी। अविश्वास प्रस्ताव लाने के संबंध में उन्होंने कहा कि टीडीपी, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने इसका नोटिस दिया। हालांकि यहां संख्याबल नहीं रहते हुए भी हम सभी ने टीडीपी के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। इसके अलावे एनसीपी, मुस्लिम लीग, सीपीआई और सीपीएम जैसे दलों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंध्र प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश केरगी।