अजब गजब

हथियारों को खरीदने के लिए यहां किया जा रहा है गायों का सौदा, महिलाओं को भी ​दिया जा रहा है दर्द

AK-47 के पुराने को मॉडल को खरीदने के लिए 8 से 10 गाय का सौदा करते हैं, जबकि नए मॉडल को ये 30-40 गाय देकर खरीदते हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 5:47 PM IST
AK-47
हथियारों को खरीदने के लिए यहां किया जा रहा है गायों का सौदा, महिलाओं को भी ​दिया जा रहा है दर्द

नई दिल्ली। दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं। इनमें से हर कोई किसी न किसी धर्म या समुदाय का हिस्सा होता है। ऐसी कुछ जाति और जनजाति भी हैं जो समूची दुनिया से अलग-थलग जीवन व्यतीत करती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि अन्य जनजातियों की तरह नहीं है क्योंकि इन लोगों को काफी खतरनाक माना जाता है।

हम यहां बात कर रहे हैं Mursi tribe e के बारे में जो कि मुख्य रूप से South Ethiopia और Sudan बॉर्डर के ओमान वैली में गुजर-बसर करते हैं। इन्हें खतरनाक इसलिए माना जाता है क्योंकि इनके पास ऐसे कई हथियार होते हैं जिनसे ये आपको पल भर में खत्म कर सकते हैं।

बता दें Mursi Tribe के लोगों को महंगे हथियारों का शौक हैं। ये लोग Ak-47 जैसे आधुनिक हथियारों को अपने पास रखना पसंद करते हैं। इनकी बस्ती में पैर रखना किसी जोखिम से कम नहीं है। इन्हें हथियार इस कदर पसंद है कि उन्हें खरीदने के लिए ये जंगली जानवरों का सौदा तक कर देते हैं।

बता दें मुर्सी जनजाति के लोग AK-47 के पुराने को मॉडल को खरीदने के लिए 8 से 10 गाय का सौदा करते हैं, जबकि नए मॉडल को ये 30-40 गाय देकर खरीदते हैं। इन्हें इन हथियारों की सप्लाई पड़ोसी देश सूडान और सोमालिया से की जाती है।

इसके साथ ही मुर्शी जनजाति के लोग बेहद अजीबोगरीब रीतियों का पालन करते हैं जैसे कि किसी भी प्रकार की जंग में जाने से पहले ये गाय के खून का सेवन करते हैं। ऐसा वे इसलिए भी करते हैं ताकि वे ताकतवार बन सकें और कबीले में सम्मान के साथ जी सकें।

मुर्शी जनजाति बुरी नजर से बचने के लिए Body Modification की प्रक्रिया के तहत कुछ ऐसा करते हैं जिसे सुनकर इंसान की रूह कांप जाएगी। ये लोग महिलाओं के निचले होंठ में लकड़ी या मिट्टी की चक्र लगा देते हैं। अकसर तस्करों से अपने यहां की महिलाओं को बचाने के लिए ऐसा किया जाता है। इन सारी वजहों से मुर्शी जनजाति को काफी खतरनाक माना जाता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते