अजब गजब

इंसान की लाश से लेकर कुत्तों से लगाव, कुछ ऐसी खौफनाक है अघोरियों की जिंदगी

अघोरी बहुत ही रहस्यमय ढंग से अपनी जिंदगी जीते हैं। इनके जीने का अंदाज, खान-पान, पहनावा सबकुछ बेहद अलग होता है।

3 min read
Jun 20, 2018
Aghori
इंसान की लाश से लेकर कुत्तों से लगाव, कुछ ऐसी खौफनाक है अघोरियों की जिंदगी

नई दिल्ली। अघोरियों के बारे में हम सभी ने सुना है लेकिन इन्हें करीब से देखने और जानने का अवसर बहुत कम लोगों को ही नसीब होता है। अघोरी बहुत ही रहस्यमय ढंग से अपनी जिंदगी जीते हैं। इनके जीने का अंदाज, खान-पान, पहनावा सबकुछ बेहद अलग होता है। आज हम आपको अघोरियों के बारे कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे जिसके बारे में आपको पता नहीं होगा।

अघोरी समान्यत श्मशान में ही कुटिया बनाकर रहते हैं। इनकी कुटिया में एक छोटी सी धूनी हमेशा दहकती रहती है।

ऊपर से भले ही ये बहुत कठिन स्वभाव के लगते हो लेकिन अंदर से इनका मन बहुत शान्त होता है।

अघोरियों की साधना में बहुत शक्ति होती है। ये चाहें तो मुर्दो से भी बात कर सकते हैं। इनके पास हर मर्ज का कोई न कोई इलाज रहता है।

एक अघोरी 150 साल तक जीवित रह सकता है। इस संदर्भ में आपको बता दें किना राम बाबा नामक अघोरी 150 साल तक जीवित थे।

अघोरी अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी बाल नहीं कटवाते हैं। जानवरों में ये कुत्तों को पालना पसंद करते हैं।

गाय के मांस को छोड़कर यह सब कुछ खाते हैं।

अघोरियों का ऐसा मानना है कि मृत शरीर के साथ यौन संबंध बनाने से अलौकिक शक्तियों की प्राप्ति होती है।

इनके अनुसार कोई भी काम गलत नहीं होता है। यदि इंसान भगवान की भक्ति में लीन है तो हर काम शुद्ध और सही है।

ये खुद को किसी भी वातावरण के अनुसार ढ़ाल देते हैं। चिपचिपाती गर्मी से लेकर कड़ाके की ठंड में कम से कम वस्त्र में रहना इनके लिए आसान है।

इनका मानना है कि हर इंसान एक अघोरी बनकर ही पैदा होता है। समाज उसे अपना पाठ पढ़ाकर अपने अनुसार ढ़ाल देती है।

इनके मन में किसी के भी प्रति कोई गलत भावना नहीं होती है। ये सबसे प्रेम करते हैं। इनका ऐसा मानना है कि अगर आपके मन में नफरत है तो आप मोक्ष को प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

Published on:
20 Jun 2018 02:07 pm