अजब गजब

ये है भारत का सबसे रहस्यमयी किला, यहां रात में गए तो लौट नहीं पाएंगे आप

Bhangarh Fort: राजस्थान का भानगढ़ का किला जिसे सबसे भूतिया जगह के रूप में जाना जाता है। कहते हैं कि सूर्यास्त के बाद अगर कोई गलती से इस किले में रुक जाता है तो उस रात उसके साथ क्या होता है यह बताने वो वापस नहीं आ पाता। उसका कोई सुराग नहीं लग पाता है।
2 min read
• •
Aug 25, 2023
mysterious_bhangarh_fort_one_of_the_most_haunted_place_in_india.png

भारत में अब तक आपने कई रहस्यमयी जगहों के बारे में सुना होगा। यहां ऐसे कई किले हैं, जिनकी खूबसूरती और वास्तुकला आपका मन मोह लेती है। वहीं कुछ अपने अनसुलझे रहस्यों के चलते चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक भानगढ़ का किला है। जिसे सबसे भूतिया जगह के रूप में जाना जाता है। कहते हैं कि सूर्यास्त के बाद अगर कोई गलती से इस किले में रुक जाता है तो उस रात उसके साथ क्या होता है यह बताने वो वापस नहीं आ पाता। उसका कोई सुराग नहीं लग पाता है।

भानगढ़ का किला इतना भयावह है कि सरकार ने भी सूर्यास्त के बाद यहां रुकने पर पाबंदी लगा रखी है। यहां भूतों का खौफ तो है ही साथ में रहस्यमयी होने के कारण यह जगह अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। एडवेंचर्स करने वाले लोग एक बार जरूर इस जगह पर जाना पसंद करते हैं।

कहान‍ियों के मुताबिक, यह किला पैरानॉर्मल एक्टिविटी का केंद्र है। यहां अक्सर रात के समय में भूत-प्रेत घूमते हुए नजर आते हैं। कई बार तेज आवाज में चीखते हैं। यही वजह है कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने रात को यहां जाना बैन किया है। सूर्यास्त के बाद किले में प्रवेश करना बहादुरी और बेवकूफी का काम है।

यह भी पढ़े - ये है दुनिया की अनोखी फैमिली, जहां बाप-बेटा-दादा सभी के है एक ही नाम

वहीं किस्से कहानियों की मानें तो गुरु बालू नाथ नाम के एक संत यहां तप करते थे। जिस समय सम्राट माधो सिंह ने किला बनवाया तो संत ने इस शर्त पर स्वीकृति दी कि महल की छाया उनके प्रार्थना स्थल पर नहीं पड़े। अगर पड़ी तो सब नष्ट हो जाएगा। जब महल बनकर तैयार हुआ तो छाया संत के प्रार्थना स्थल पर पड़ गई जिसके बाद ही भानगढ़ का किला तहस नहस हो गया। कहते हैं कि संत के श्राप के बाद ही यह किला मलबे में तब्दील हो गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने एक औरत के चिल्लाने, चूड़ियां तोड़ने और रोने की आवाजें सुनी हैं। दिन के समय भी किले में जाने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि उनका पीछा किया गया। किसी ने उन्हें थप्पड़ मारा। यही वजह है कि सूर्यास्त के बाद किले के दरवाजों का आज भी बंद कर दिया जाता है। इसके बाद किले के भीतर जाने की अनुमति किसी को नहीं है। हालांकि, वैज्ञानिक इस बात को नहीं मानते। उनके मुताबिक, किले में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आता।

यह भी पढ़े - दुनिया में मिलने वाली अजीबोगरीब सजाएं, जिन्हें जानने के बाद चकरा जाएगा सिर

Updated on:
25 Aug 2023 06:32 pm
Published on:
25 Aug 2023 04:46 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते