अजब गजब

वैष्णों देवी के दर्शन तो जरूर किए होंगे आपने लेकिन इस गुफा का राज नहीं जानते होंगे

वैष्णों देवी का ये मंदिर जहां आस्था का विषय है वहीं इससे इसकी गुफा से जुड़े हुए कुछ रहस्य भी हैं
2 min read
• •
Updated: 18 May 2018, 11:24 AM IST
vashno devi
वैष्णों देवी की गुफा का रहस्य आज भी लोगों के लिए एक अबूझ पहेली है

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों में बना वैष्णों देवी का मंदिर देश और दुनिया के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यह एक ऐसी जगह है जहां देश के सभी हिस्सों से लोग आकर मां वैष्णो देवी के दर्शन करते हैं और उनसे मन्नते मांगते हैं। वैष्णों देवी का ये मंदिर जहां आस्था का विषय है वहीं इससे इसकी गुफा से जुड़े हुए कुछ रहस्य भी हैं जिनके बारे में आज भी कोई ठीक तरह से बता नहीं पाता है। आज इस खबर में आपको वैष्णों देवी की गुफा के रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं।

वैष्णों देवी की उत्पत्ति भगवन विष्णु के अंश से हुई है इसलिए उन्हें ये नाम मिला है।वैष्णो देवी का मंदिर का एक मंदिर त्रिकुटा पर्वत पर भी स्थित है और इसीलिए उन्हें त्रिकुटा देवी भी कहा जाता है।बता दें कि वैष्णों देवी के दर्शन के लिए एक घुमावदार गुफा से होकर गुजरना पड़ता है। आपको बता दें कि ये गुफा प्राकृतिक नहीं है।ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले यहां पर काम संख्या में श्रद्धालु आते थे लेकिन समय बीतने के साथ ही यहां पर श्रद्धालु भी बढ़ने लगे और इसी को देखते हुए यहां पर एक कृत्रिम गुफा का निर्माण करवाया गया था। जब यहां भीड़ काबू से बाहर होती है तो इसकी प्राचीन गुफा के द्वार भी खोल दिए जाते हैं।

वैष्णों देवी की गुफा में एक गर्भ गृह भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि अगर कोई यहां पर एक बार आ जाता है तो उसे जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। यही वजह है कि लोग यहां पर ज्यादा तादात में आते हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि यहां पर जाने वाले बहुत से लोगों को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं होती है। धर्म के जानकारों के अनुसार इस गुफा का गर्भ गृह लोगों को मोक्ष प्राप्ति की और ले जाता है और उनके पाप भी धूल जाते हैं।

कहते हैं इस गर्भगृह में मां वैष्णों देवी की विशेष कृपा होती है। क्योंकि ये वही स्थान है जहां वैष्णों देवी निवास करती थीं। इस स्थान पर न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं और मां की आराधना करते हैं। मान्यता के अनुसार जो भी यहां आया है उसे वैष्णों देवी की कृपा जरूर प्राप्त होती है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते