अजब गजब

खेत में खुदाई के दौरान मिली थी नाग—नागिन की ये मूर्ति, फिर हुआ ये सब

छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर के अलबेलापारा में नाग देव और नागिन की प्राचीन मूर्ति स्थापित है। दोनों मूर्तियां साल 1930 में वार्ड में खुदाई के दौरान निकली थी।
2 min read
• •
Aug 15, 2018
omg
खेत में खुदाई के दौरान मिली थी नाग—नागिन की ये मूर्ति, फिर हुआ ये सब

नई दिल्ली: स्वतंत्रका दिवस के दिन ही 15 अगस्त को देशभर में नागपंचमी भी मनाई जा रही है। जगह—जगह नाग देवता की पूजा हो रही है। उन्हें दूध पिलाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको करीब 90 साल पुरानी ऐसी प्राचीन मूर्ति के बारे में बता रहे हैं, जो खेत में खुदाई के दौरान मिली थी। इस मूर्ति को देखने के लिए दूर—दूर से लोग आते हैं।

खुदाई के दौरान निकली थी मूर्तियां

छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर के अलबेलापारा में नाग देव और नागिन की प्राचीन मूर्ति स्थापित है। दोनों मूर्तियां साल 1930 में वार्ड में खुदाई के दौरान निकली थी। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां रहने वाले भैयालाल जैन अपनी जमीन में पानी की सुविधा के लिए कुआं खुदवा रहे थे। इसी दौरान तीन प्राचीन मूर्तियां निकली। इनमें नाग देव, नागिन और उनके बच्चे की छोटी मूर्ति शामिल हैं। उन्होंने इन मूर्तियों को निकालकर विधि-विधान से पूजा करवाई। इसके बाद वहीं पर एक मूर्तियों को स्थापित कर दिया। चबूतरा में नाग-नागिन के साथ शिवलिंग भी स्थापित किया गया।

पहले था घना जंगल, पानी के लिए खुदवा रहे थे कुआं


गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि पहले यहां घना जंगल हुआ करता था। उसी दौरान उनके पिता भैयालाल पानी संरक्षण के लिए कुआं खुदवा रहे थे। इसी दौरान नाग और नागिन की मूर्तियां मिली थीं। बता दें, अलबेलापारा के रहने वाले लोगों में इन प्राचीन मूर्तियों पर काफी आस्था है। भैयालाल का परिवार और गांव के लोग नागदेव को अपना रक्षक मानते हैं।

सनातन परंपरा में नागपूजा का है विशेष महत्व

देशभर में आज नागपंचमी मनाई जा रही है। सनातन परंपरा में नागपूजा का विशेष महत्व है। श्रावण शुक्ल पंचमी का दिन नागपंचमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से उनकी कृपा मिलती और सर्प से किसी भी प्रकार की हानि का भय दूर हो जाता है। भारत में कई ऐसे प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां पर नागपंचमी के दिन पूजा करने से कुंडली का कालसर्प दोष दूर हो जाता है।

Published on:
15 Aug 2018 01:52 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते