5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात की सेज पर पति की जगह पहुंच गया ससुर, फिर हुआ एेसा कि…

बिहार के छपरा जिले में एक शख्स ने अपने पिता और पत्नी पर ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 15, 2018

illicit relation

सुहागरात की सेज पर पति की जगह पहुंच गया ससुर, फिर हुआ एेसा कि...

नई दिल्ली: बिहार के छपरा जिले में एक शख्स ने अपने पिता और पत्नी पर ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। हालांकि, पत्नी ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उसका पति शराब पीकर आता है और नशे में घुत्त होकर उससे मारपीट करता है।

दो साल पहले हुई थी शादी, अब तक साथ नहीं गुजारी एक रात

युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से अब तक वह अपनी पत्नी के साथ रात नहीं गुजार सका। युवक ने बताया कि शादी के बाद पत्नी घर आई तो वह उसके पिता को पसंद आ गई।

सुहागरात की सेज पर पति की जगह पहुंच गया ससुर

सुहागरात की सेज पर मेरी जगह मेरा पिता पहुंच गया। पहले तो दुल्हन ने विरोध किया, लेकिन बाद में वह ससुर की बातों में अा गई और उसी के साथ रहने लगी। कई बार इस बात का विरोध करने पर मारपीट की जाती थी और पत्नी अपने मायके चली जाती थी। मीडिया रिपोर्रट्स के मुताबिक, युवक की पत्नी और पिता दोनों एक साथ ही एक कमरे में सोते हैं। युवक का कहना है कि जब उसने अपनी पत्नी से ऐसा करने से मना किया तो वह कहती है कि उसे ससुर से ही प्यार मिला है। मेरे साथ उसकी शादी ही नहीं हुई।

पत्नी ने कहा- पति लगा रहा झूठे आरोप


इस मामले में पत्नी ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पति द्रवारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। परेशान होकर उसने उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया। इसलिए ही वह झूठे और घिनौने अारोप लगा रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से तहरीर ले ली है। मामले की जांच की जा रही है।