अजब गजब

‘कुत्ते’ की वजह से हनीमून नहीं मना सका कपल, चार लाख रुपए किए थे खर्च

इंग्लैंड में रहने वाले एक नवविवाहित जोड़े के लिए उनकी हनीमून ट्रिप जिंदगी की सबसे बेकार याद बन गई।
less than 1 minute read
Oct 29, 2018
omg
'कुत्ते' की वजह से हनीमून नहीं मना सका कपल, चार लाख रुपए किए थे खर्च

नई दिल्ली: इंग्लैंड में रहने वाले एक नवविवाहित जोड़े के लिए उनकी हनीमून ट्रिप जिंदगी की सबसे बेकार याद बन गई। इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि, कपल का पालतू डॉगी ही था। जी हां, सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये बात सच है कि एक डॉगी की वजह से कपल अपना हनीमून नहीं मना सका। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ ऐसा।

पहली मैरिज एनिवर्सरी पर प्लान की हनीमून ट्रिप


इंग्लैंड के सफोक शहर में रहने वाले कपल डेनियल और टिया फार्थिंग की शादी पिछले साल हुई थी। कपल ने पहली मैरिज एनिवर्सरी पर हनीमून के लिए जाने का प्लान बनाया। हनीमून डेस्टिनेशन के लिए इंडोनेशिया के बाली द्वीप को फाइनल किया। इसके लिए उन्होंने 4 हजार पाउंड यानी करीब 4 लाख रुपए खर्च करके ट्रिप बुक करवाई। वे अपने दो साल के बेटे जैकब को छोड़कर अकेले बाली जा रहे थे।

कुत्ते की एक गलती वजह से बर्बाद हुआ हनीमून


वह 16 घंटे की फ्लाइट के जरिए बाली पहुंच भी गए, लेकिन हनीमून नहीं मना सके क्योंकि एयरपोर्ट से ही उन्हें वापस लौटना पड़ा। हुआ यूं कि कपल के पालतू डॉगी ने उनके पासपोर्ट को एक कोने से चबा दिया था। खराब डॉक्यूमेंट का हवाला देकर एयरपोर्ट कर्मचारियों ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर ही नहीं निकलने दिया। अंत में कपल को वापस इंग्लैंड लौटना पड़ा।

Updated on:
29 Oct 2018 05:28 pm
Published on:
29 Oct 2018 05:28 pm