8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में लड़की ने बिल्डिंग के वॉचमैन से मांगी सिगरेट, नहीं दिया तो उतार दिए कपड़े और…

नशे में धुत लड़की ने इस कदर हंगामा मचाया कि सोसाइटी वालों को पुलिस बुलानी पड़ी और जब वहां पुलिस पहुंची तो उसने कपड़े उतार दिए।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 29, 2018

viral video

नशे में लड़की ने बिल्डिंग के वॉचमैन से मांगी सिगरेट, नहीं दिया तो उतार दिए कपड़े और...

नई दिल्ली: मुंबई के ओशिवारा में एक लड़की की शर्मनाक हरकत सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत लड़की ने इस कदर हंगामा मचाया कि सोसाइटी वालों को पुलिस बुलानी पड़ी और जब वहां पुलिस पहुंची तो उसने कपड़े उतार दिए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब लड़की ने ट्विटर पर MeToo के साथ मुंबई पुलिस और विडियो में मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। घटना 25 अक्टूबर की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओशिवारा इलाके की एक रिहायशी इमारत में नशे में धुत एक लड़की ने वॉचमैन से सिगरेट मंगवाई। जब वॉचमैन ने सिगरेट लाने से मना कर दिया तो लड़की उसे गालियां देने लगी। हंगामा ज्यादा होता देख वॉचमैन ने घटना की जानकारी तुरंत सोसाइटी के सेक्रेटरी को दी। इसके बाद पुलिस को बुला लिया गया। बताया जा रहा है कि लड़की ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए नशे की हालत में पुलिस के आगे कपड़े तक उतार दिए। हालांकि, लड़की ने ट्विटर पर बताया कि सभी लोग खड़े होकर विडियो बना रहे थे, कोई साथ नहीं दे रहा था इसलिए उसने कपड़े उतारकर अपनी तरह से घटना का विरोध किया।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को हिरासत में लिया, लेकिन अब तक इस मामले में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है। दूसरी तरह लड़की ने मुंबई पुलिस और वीडियो में मौजूद बाकी लोगों के खिलाफ ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया है। लड़की ने #Metoo लिखकर कई आरोप लगाए हैं।