8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
80 साल की बूढ़ी मां पर बेटी और दामाद ने नहीं खाया रहम, यूपी पुलिस ने ऐसे लगाया जख्मों पर मरहम
Play video

80 साल की बूढ़ी मां पर बेटी और दामाद ने नहीं खाया रहम, यूपी पुलिस ने ऐसे लगाया जख्मों पर मरहम

पुलिस का ये चेहरा देखकर आप भी करेंगे इनकी सराहना, चार दिनों से भूखी महिला की मदद करने वाली यूपी पुलिस का वायरल हो रहा वीडियो

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 27, 2018

आगरा। चार दिनों से भूखी 80 वृद्धा को दामाद, पुत्री, बहु और बेटे ने जब दुत्कार दिया तो एक बेसहारा मां दर दर भटक रही थी। खाने के लिए पैसे नहीं थे। दामाद को दिए रुपये जब मांगे तो बदले में दामाद ने पिटाई कर डाली। असहाया वृद्ध मां को सहारा दिया यूपी की पुलिस ने। थाने में फरियाद लेकर जब वृद्ध मां पहुंची तो उसे पुलिस ने न्याय का भरोसा दिलाने के साथ भरपेट भोजन भी कराया। पूरा मामला आगरा से सटे कस्बा बाह क्षेत्र के विक्रमपुर का है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि चार दिन पहले पिनाहट के गांव झोरियन में इस महिला के दामाद और बेटी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पुलिस ने अपने स्तर से मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं महिला की मदद के लिए पुलिसकर्मी भी आगे आए हैं। मानवती की मिसाल पेश करने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के इन जवानों की जमकर सराहना की जा रही है।