अजब गजब

इस आईलैंड पर जाने की सिर्फ पुरुषों को है इजाजत, महिलाओं की एंट्री पर पाबंदी, जानें क्यों

Unique Island : जापान के ओकिनोशिमा आईलैंड को लेकर एक अनोखा नियम है। इस जगह पर सिर्फ पुरुषों को आने की अनुमति दी गई है। जबकि महिलाओं की एंट्री पर बैन है। इसके पीछे बड़ी वजह है।

2 min read
Aug 02, 2023
only_men_are_allowed_to_visit_this_unique_island_know_interesting_facts.jpg

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। कुछ खूबसूरती ऐसी हैं जो वाकई सबसे अनोखी हैं। कुछ ऐसा ही है जापान का गुलाबी चेरी ब्लॉसम और एनीमे फिल्में जहां के नज़ारे किसी भी इंसान को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। अगर जापान के टोक्यो जैसे शहरों की यात्रा की जाए तो दावे के साथ कहा जा सकता है कि इस जगह को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हालांकि जापान में कुछ अजीब जगहें भी हैं। ऐसी ही एक जगह है, जहां पुरुषों की एंट्री तो है लेकिन महिलाओं को यहां प्रवेश की अनुमति नहीं। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में...


जापान के फुकुओका के मुनाकाटा तट पर स्थित ओकिनोशिमा द्वीप में महिलाओं की एंट्री नहीं है। इस आईलैंड पर सिर्फ पुरुष ही पहुंच सकते हैं। वहां भी हर कोई नहीं जा सकता। ओकिनोशिमा आईलैंड के वार्षिक उत्सव में केवल 200 पुरुषों को ही भाग लेने की अनुमति है। माना जाता है कि यहां आने वाले पुरुषों को अपने कपड़े उतारने चाहिए और शुद्धिकरण समारोह करने के लिए समुद्र में नग्न स्नान करना चाहिए।


दरअसल, ऐसा करने के पीछे कहते हैं कि उनकी आत्मा शुद्ध हो जाती है। जापान के दो सबसे पुराने ऐतिहासिक ग्रंथ, कोजिकी और निहोन शोकी, ओकिनोशिमा का यहां उल्लेख करते हैं। इस आईलैंड को स्थानीय मुनाताका जनजाति द्वारा बहुत पवित्र माना जाता है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, यह द्वीप 4थी से 9वीं शताब्दी तक कोरियाई द्वीप और चीन के बीच एक व्यापारिक केंद्र रहा है।

यह भी पढ़े - ये हैं भारत की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए इनका रहस्य


बता दें कि इस द्वीप पर शिंटो भगवान की पूजा की जाती है। शिंटो जापानी मूल वाला एक प्राचीन धर्म है। ऐसा कहा जाता है कि मासिक धर्म की अशुद्धता के कारण महिलाओं को द्वीप पर प्रवेश से मना कर दिया जाता है। दुनिया में ऐसे रहस्य भरी जगह की कमी नहीं है जिसके सामने आने पर कई सारी बातें आ जाती है।

यह भी पढ़े - रोमानिया के शख्स ने किया कमाल, एक घंटे में इतने पुश अप्स कर तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

Published on:
02 Aug 2023 10:12 am