अजब गजब

पत्नी को तलाक देने के बाद भी पति के मन में था गुस्सा, ससुराल जाकर किया ऐसा घिनौना काम

पति-पत्नी के बीच अक्सर होते थे झगड़े तंग आकर पति ने दिया तलाक कुछ दिनों बाद ससुराल जाकर पत्नी की काट दी जुबान
2 min read
• •
Apr 01, 2019
pakistan man cut off his wife tongue
पत्नी को तलाक देने के बाद भी पति के मन में था गुस्सा, ससुराल जाकर किया ऐसा घिनौना काम

नई दिल्ली।पाकिस्तान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के ख़बरें ज़ोर पकड़ रही हैं। हाल ही में लाहौर से कुछ दूर एक गांव में एक शख्स ने पत्नी की जुबान काट दी। महिला और उसके पति के बीच आए दिन झगड़े होते थे जिसके चलते पति ने कुछ दिनों पहले पत्नी को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद महिला अपने मायके जाकर रहने लगी लेकिन तलाक देने के बाद भी पति के मन में पत्नी को लेकर गुस्सा था।

जहांगीर नाम के इस शख्स के मन में पत्नी नसरीन के लिए इतनी कड़वाहट भरी थी कि उसे अभी भी बदला लेना था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपी फरार है। यह घटना लाहौर से 110 किलोमीटर दूर एक छोटे शहर पिंडी भट्टियां की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जहांगीर ने अपनी पत्नी नसरीन को कुछ दिन पहले तलाक दे दिया था। जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि वह अपने ससुराल गया और कैंची से नसरीन की जुबान काट दी।

पाकिस्तान में हुई इस घटना के बाद असमा अज़ीज़ नाम की महिला के साथ भी उसके पति के ज़ुल्मों की खबर वायरल हो रही है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे अपने दोस्त के सामने नाचने पर मजबूर किया। माना करने पर पति ने महिला के सिर से बाल ही उतार दिए। महिला ने अपनी आप बीती का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
01 Apr 2019 11:01 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते