अजब गजब

महंगे टमाटर ने कंगाल पाकिस्तान का किया बुरा हाल, लोग सोने की गहने के बजाय दहेज में दे रहें ये चीज

Paksitani Bride Viral Video : पाकिस्तान में टमाटर 400 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन ने टमाटर से श्रृंगार किया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2019, 4:34 PM IST
pakistani bride
,,

नई दिल्ली। पाकिस्तान दिनोंदिन कंगाल होता जा रहा है। ऐसे में टमाटर ( tomato rates ) की बढ़ती कीमतों ने उसकी परेशानी और बढ़ा दी है। अब टमाटर ऐसी चीज हो गई कि लोग इसे सोने के समान सहेज कर रख रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां दुल्हन का श्रृंगार सोने के गहनों की जगह टमाटर से हो रहा है।

मालूम हो कि पाकिस्तान में टमाटर के दाम 400 रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक दुल्हन का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में दुल्हन ने शादी में टमाटर के गहने पहने हुए थे। जब दुल्हन से पाकिस्तानी मीडिया ने बात की तो दुल्हन ने मजेदार जवाब देते कहा कि आजकल सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं और टमाटर व चिलगोजे की भी। ऐसे में पारंपरिक सोने के गहने पहनने की बजाय टमाटर को ही गहना बना लिया। वीडियो में दुल्हन ने हार, चूड़ियों, मांग-टीका और बालियां सोने के गहनों के बजाय टमाटर से बनीं ज्वैलरी पहनी है। दुल्हन बताती है कि उसे अपने माता-पिता के घर से उपहार के रूप में टमाटर से भरे तीन सूटकेस मिले हैं।

Updated on:
19 Nov 2019, 4:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते