अजब गजब

यहां कब्र के बीच में घर बनाकर रहते हैं लोग, वजह बेहद चौंकाने वाली

कब्रों के बीच में रहते हैं लोग सपरिवार रहते हैं यहां लोग घरों में हर सुविधा है यहां
less than 1 minute read
• •
Apr 01, 2019
grave
यहां कब्र के बीच में घर बनाकर रहते हैं लोग, वजह बेहद चौंकाने वाली

नई दिल्ली: इंसान की जब मृत्यु ( death ) हो जाती है तो उस व्यक्ति का उसके धर्म के हिसाब से क्रिया कर्म किया जाता है। किसी धर्म ( Religion ) में जलाने का प्रवाधान है तो कहीं दफनाने का। वहीं अगर हम आपसे कहें कि किसी मरे हुए को दफनाने के बाद लोग उसी कब्र ( grave ) के पास रहते हैं वो भी अपने पूरे परिवार के साथ तो शायद आपको यकीन न हो, लेकिन ऐसा सच में होता है।

दरअसल, ऐसा होता है मिश्र ( Misr ) में, यहां के एक शहर में लोग मरे हुए इंसान की कब्र को इस तरह से बनवाते हैं कि उनकी देखभाल करने के लिए वो और उनका परिवार वहां रह सके। ये लोग यहां घर बनवाते हैं जो कि देखने में आम घरों की तरह ही होते हैं। इस शहर का नाम एल-अराफा है और इसे मुर्दों का शहर भी कहा जाता है। यहां कब्रों को कमरों की शक्ल दी जाती है। घरों में दरवाजे, छतों पर पानी की टंकी समेत कई और चीजें होती हैं।

कब्रों को सजाया जाता है। वहीं यहां जो लोग कब्रों की रखवाली करते हैं उससे उन्हें 8 हजार रुपये की आमदनी भी हो जाती है। यहां लोग रहते हैं और अपना जीवन यापन भी करते हैं, लेकिन कब्रों के बीच में रहना इतना आसान नहीं है जितना सोचने में लगता है। लेकिन फिर भी ये लोग यहां बड़े ही मजे से रहते हैं।

Published on:
01 Apr 2019 12:18 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते