अजब गजब

2000 साल पुरानी कब्र में मिला सड़ा खून पीना चाहते हैं हज़ारों लोग, वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

हैरान कर देने वाली बात ये है कि कब्र में हज़ारों साल पुराना सड़ा हुआ पानी था, जिससे बेहद ही गंदी बदबू आ रही थी.. लेकिन फिर भी वहां के स्थानीय लोग वहां से तस से मस नहीं हुए।
2 min read
Aug 02, 2018
egypt
2000 साल पुरानी कब्र में मिला सड़ा खून पीना चाहते हैं हज़ारों लोग, वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

नई दिल्ली। मिस्त्र के एलेक्जेंड्रिया में करीब तीन हफ्ते पहले पुरातत्व विभाग ने खुदाई का काम शुरू किया था। करीब 16 फीट की खुदाई के बाद उन्हें 2000 साल पुरानी एक कब्र मिली थी, जिसे उन्होंने खोल दिया था। 27,000 किलो वज़नी पत्थर से बने कब्र को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की बातें की जा रही थीं। स्थानीय लोगों का मानना था कि वह एक शापित कब्र है, जिसे खोलने के बाद विनाश हो सकता है। लेकिन तमाम चेतावनी के बाद भी पुरातत्व अधिकारियों ने उस कब्र को खोल दिया था। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान वहां आस-पास के सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर खुदाई का काम देख रहे थे।

लेकिन जैसे ही अधिकारियों ने कब्र को खोला तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के मुंह से एक साथ चीख निकल गई। दो हज़ार साल पुरानी उस कब्र में तीन लोगों के कंकाल थे। हैरान कर देने वाली बात ये है कि कब्र में हज़ारों साल पुराना सड़ा हुआ पानी था, जिससे बेहद ही गंदी बदबू आ रही थी.. लेकिन फिर भी वहां के स्थानीय लोग वहां से तस से मस नहीं हुए। कब्र में मिले तीन कंकालों के बारे में अधिकारियों ने बताया कि वे सेना के जवानों के कंकाल हो सकते हैं। अधिकारियों को कब्र के पास से किसी भी प्रकार की कोई कीमती चीज़ें नहीं मिली थीं।

बता दें कि पुरातत्व विभाग ने कब्र से मिले तीनों कंकाल को एलेक्जेंड्रिया नेशनल म्यूजियम को सौंप दिया है। तो वहीं पत्थर से बने भारी-भरकम कब्र को सेना के हवाले कर दिया गया है। लेकिन इन सब के बावजूद अब एक नए ट्विस्ट ने पूरे मामले को फिर से गरम कर दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक शख्स ने ऑनलाइन याचिका दायर कर कब्र में मिले गंदे पानी (खून के अंश) को पीना चाहता है। इतना ही नहीं शख्स के समर्थन में 31,022 लोग अपना मत भी दे चुके हैं। इन लोगों का मानना है कि वे कब्र में मिले खून को पीकर मिस्त्र के प्राचीन लोगों जैसा शक्तिशाली बनना चाहते हैं। खून पीने की मांग करने वालों का कहना है कि कब्र में मौजूद गंदा पानी एक शक्तिशाली एनर्जी ड्रिंक जैसा है। हालांकि अधिकारियों ने पहले ही कब्र में मिले पानी को सीवेज का गंदा पानी बताया था।

Published on:
02 Aug 2018 03:55 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते