
पिग की कोख से पैदा हुआ इंसान का बच्चा! पूरी हकीकत जानने के बाद पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन
नई दिल्ली। सोशल मीडिया के इस ज़माने में आए दिन सच को झूठ और झूठ को सच करने जैसी कई तस्वीरें या पोस्ट वायरल होते देखी जा सकती हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सोशल मीडिया से हमें बेहद ही महत्वपूर्ण और रोचक जानकारियां मिलती हैं। तो वहीं इस बात को भी नहीं झुठलाया जा सकता कि सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर हमें एक से बढ़कर एक फर्ज़ी चीज़ें भी देखने को मिलती हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया के सबसे शक्तिशाली प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप पर एक अजीबो-गरीब जीव की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों के बारे में बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास बोरीवली में एक पिग ने इंसान के बच्चे को जन्म दिया है।
वायरल पोस्ट के मुताबिक इस अजीबो-गरीब जीव का जन्म बोरीवली के नेशनल पार्क में हुआ है। वायरल तस्वीरों में दिख रहे पिग के इस बच्चे हाथ और पैर हूबहू इंसानों की तरह है, लेकिन उसके नाक और होठ पिग जैसा ही है। इतना ही नहीं इंसान जैसे दिखने वाले पिग के इस बच्चे की एक पूंछ भी है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग इसे शैतानी ताकत का नतीजा बता रहे हैं। तो दूसरी ओर ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है जो इसे भगवान का चमत्कार बताने में लगे हुए हैं।
सबसे पहले तो हम आपको ये बता दें कि विज्ञान के ज़रिए ऐसा संभव है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इंसान जैसे दिखने वाले पिग के बच्चे की ये तस्वीरें पूरी तरह से झूठी हैं। चलिए अब हम आपको इन तस्वीरों की सच्चाई बता देते हैं। तस्वीरों में दिखने वाला ये विचित्र प्राणी महज़ एक खिलौना है, जो सिलिकॉन रबर से बनाए गए हैं। एक हिंदी वेबसाइट के मुताबिक इसे बनाने वाले आर्टिस्ट का नाम Laira Maganuco है, जो इटली की रहने वाली हैं। Laira ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर भी किया है।
Published on:
01 Aug 2018 03:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
