अजब गजब

OMG! फ्लाइट में बैठे शख्स को देख पैसेंजर्स करने लगे उल्टी, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट में अचानक एक शख्स के शरीर से आ रही बदबू इतनी बढ़ गई कि पैसेंजर्स की हालत खराब हो गई।
2 min read
Jun 01, 2018
plan emergency landing
OMG! फ्लाइट में बैठे शख्स को देख पैसेंजर्स करने लगे उल्टी, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्लीः दुबई से एम्सटर्डम जा रही डच एयरलाइन की फ्लाइट की विएना में इमर्जेंसी लैंडिंग की तो आपको याद ही होगी। अगर नहीं याद है तो बता दें कि फ्लाइट में एक यात्री की 'पाद' की वजह से बाकी यात्री परेशान हो गए और हवा में ही लड़ाई शुरू हो गई थी। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिग करवानी पड़ी थी। कुछ एेसा ही अजीबो-गरीब मामला नीदरलैंड से उड़ी एक फ्लाइट का है।

शख्स के शरीर की बदबू से लोग करने लगे उल्टियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रांसेविया एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने नीदरलैंड्स से स्पेन की ओर उड़ान भरी थी। अचानक एक शख्स के शरीर से आ रही बदबू इतनी बढ़ गई कि पैसेंजर्स की हालत खराब हो गई। फ्लाइट में बैठे कई लोगों को उल्टी आैर जी मचलने जैसी शिकायत होने लगी।

बाथरूम में रखने के बाद करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने समस्या का समाधान करने के लिए शख्स को बाथरूम की आेर ले गए, उसे बाथरूम में इसलिए रखा गया, जिससे बदबू आैर न बढ़े। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में मौजूद एक पैसेंजर के मुताबिक, शख्स के पास से एेसी बदबू आ रही थी जैसे वह कई महीने से नहाया ही नहीं हो।

ट्रांसेविया एयरलाइंस ने कहा- मेडिकल इमरजेंसी थी

ट्रांसेविया एयरलाइंस के मुताबिक, ये एक मेडिकल इमरजेंसी थी। उस शख्स को एयरपोर्ट पर मेडिकल स्टाफ की मदद से फ्लाइट से बाहर किया गया।

पहले भी हो चुकी है एेसी घटना

बता दें कि इससे पहले भी इसी तरह की एक घटना ट्रांसेविया एयरलाइंस में हुई थी। डच के दो लोगों ने अपने साथी को-पैसेंजर को लेकर आपत्ति जताई थी। शख्‍स गैस की समस्या से जूझ रहा था, लेकिन खुद को कंट्रोल करने की कोशिश नहीं कर रहा था। प्लेन के क्रू मेंबर्स से कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी शख्स गैस छोड़ता रहा। जब उसने पाद रोकने से इनकार कर दिया तो इसी बीच वहां लड़ाई शुरू हो गई।

पायलट ने लिया इमर्जेंसी लैंडिंग का फैसला


हंगामा देखते हुए पायलट ने विएना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट रोकने का फैसला लिया। पायलट ने यात्रियों के हंगामा करने की शिकायत की और जैसे ही प्लेन लैंड हुआ, पुलिस मौके पर पहुंची और गैस छोड़ रह शख्‍स सहित 3 लोगों को प्‍लेन से हटा दिया।

Published on:
01 Jun 2018 03:05 pm