12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दो महिलाओं की शर्मनाक हरकत, फेसबुक पर हुईं वायरल

फेसबुक पर पोस्ट किए गए सीसीटीवी फुटेज के जरिए इन दोनों महिलाआें को पहचान कर बताने की अपील की गई है।

2 min read
Google source verification
viral video

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दो महिलाओं की शर्मनाक हरकत, फेसबुक पर हुईं वायरल

नई दिल्ली: मिशिगन के व्योमिंग इलाके से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो आपको हैरान कर देगा। वीडियो में कार से आई दो महिलाआें की शर्मनाक हरकत सामने आई है। फेसबुक पर पोस्ट किए गए सीसीटीवी फुटेज के जरिए इन दोनों महिलाआें को पहचान कर बताने की अपील की गई है। बता दें, मिशिगन संयुक्त राज्य के मध्य पश्चिम क्षेत्र में स्थित विशाल झीलों का शहर है।

कार से आईं महिलाओं ने चुराए फूलदान और गमले

व्योमिंग की महिला पेट्रिका क्वीनोनेस ने फेसबुक पर बीते मंगलवार को एक वीडियो पोस्ट किया। महिला ने मैसेज में लिखा, ''मैंने 28 मई को अपने घर आैर बगीचे को सजाने के लिए नए फूलदान खरीदे थे। मैं अपने घर को सुंदर देखना चाहती थीं। लेकिन, मेरी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई। सुबह करीब पांच बजे दो दो महिलाएं आई आैर मेरे ये फूलदान चोरी कर ले गई। दोनों महिलाएं कार से आई थीं और दबे पांव बेखौफ होकर मेरे सभी फूलदान ले गईं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिलाओं की शर्मनाक हरकत

बता दें महिलाआें की चोरी की ये हरकत क्वीनोनेस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने इस वीडियो को फेसबुक पर अपलोड कर लोगों से मदद की अपील की। इस वीडियो को मदद के लिहाज से करीब 45 हजार बार शेयर किया जा चुका है। वीडियो पर करीब 26 हजार रिएक्शन हैं और 20 लाख से ज्यादा व्यूज हैं।

पुलिस ने वापस किए फूलदान और लोगों ने दिया गिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने वीडियो के जरिए चोरी करने वाली महिलाआें की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया आैर फूलदान को महिला को वापस कर दिया। वहीं, क्वीनोनेस की पोस्ट देखकर अन्य लोगों ने उन्हें कइर् फूलदान गिफ्ट दे दिए हैं।

महिला ने किया लोगों का धन्यवाद

महिला ने फेसबुक पर ही लोगों को अपडेट करते हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। महिला ने बताया चोरी करने वाली दोनों महिलाओं की पहचान कर ली गई है। साथ मेरे फूलदान भी मुझे मिल गए है।