अजब गजब

भगवान कृष्ण के चरित्र पर महिला ने उठाया सवाल, कोर्ट में पुजारी ने कही ऐसी बात कि हो गई सबकी बोलती बंद

महिला ने भरी अदालत में कह दी ऐसी बात कृष्ण भक्त ने पलटकर दिया ये जवाब कोर्ट ने केस को कर दिया खारिज
3 min read
• •
Updated: 8 Apr 2019, 1:10 PM IST
Lord Krishna
भगवान कृष्ण के चरित्र पर महिला ने उठाया सवाल, कोर्ट में पुजारी ने कही ऐसी बात कि हो गई सबकी बोलती बंद

नई दिल्ली।इस्कॉन (International Society for Krishna Consciousness) के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। यह भगवान कृष्ण के भक्तों की एक संस्था है जिसका प्रभाव पाश्चात्य देशों में भी देखा जा सकता है। भगवान कृष्ण के भक्तों की संख्या इस धरती पर अनगिनत है। ऐसे में आज हम उस महिला के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसने कृष्ण जी के चरित्र पर उंगली उठाकर उन पर केस दर्ज कराया था।

यह उन दिनों की बात है जब इस्कॉन का विस्तार यूरोपीय देशों में हो रहा था। यहां हजारों की तादात में लोग इस संस्था से जुड़ रहे थे। साल 2011 में यूरोप में स्थित देश पोलैंड की राजधानी Warsaw में एक नन से यह सबकुछ सहा नहीं गया और उसने इस्कॉन पर एक केस फाइल कर दिया।

मामला कोर्ट में पहुंचा। नन ने अदालत से मांग की कि पोलैंड में इस्कॉन को बैन कर दिया जाए। वह इस्कॉन के इस प्रभाव से खुश नहीं थी। उसने कोर्ट में कहा कि इस्कॉन के अनुयायी उस कृष्ण का गुणगान करते हैं जिनका चरित्र ठीक नहीं था। नन का कहना था कि श्रीकृष्ण ने 16,000 औरतों से शादी की थी। गोपियों संग उनकी रासलीला भी मशहूर हैं।

नन का विरोध करते हुए इस्कॉन के एक शख्स ने जज से विनती की कि वह नन से उस शपथ को दोहराने को कहें जिसे वह नन बनते समय ली थी। जज ने नन से उस शपथ को तेज आवाज में बोलने को कहा हालांकि नन चुप रही।

इस पर इस्कॉन के इस शख्स ने जज से कहा कि वह उसे उस शपथ को पढ़कर सुनाने की अनुमति प्रदान करें। जज ने ऐसा करने को कहा तो उस व्यक्ति ने कोर्ट में सबके सामने शपथ को जोर-जोर से पढ़के सुनाया। उस शपथ का मतलब साफ था कि नन बनने वाली हर स्त्री जीसस क्राइस्ट की विवाहिता होती हैं।

उस प्रतिवादी शख्स ने कहा कि माई लार्ड! श्रीकृष्ण के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उनकी 16,000 पत्नियां थीं। इस तरह से देखा जाए तो दुनिया भर में 10 लाख से अधिक Nun हैं जो कि Jesus Christ की विवाहिता हैं। ऐसे में अब आप निर्णय लीजिए कि भगवान कृष्ण और जीसस क्राइस्ट में किसका चरित्र ठीक नहीं है? इस बात को सुनते ही जज ने ISKCON के खिलाफ इस केस को फौरन खारिज कर दिया।

Updated on:
8 Apr 2019, 1:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते