24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन से पहले खाना खाने से यूं ही नहीं किया जाता है मना, जानें क्या है पूरी बात

सर्जरी से पहले इस वजह से खाना न खाने की डॉक्टर्स देते हैं सलाह भोजन करने से हो सकता है कुछ ऐसा फेफड़ा तक जल सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 8 Apr 2019, 12:07 PM IST

Operation

ऑपरेशन से पहले खाना खाने से यूं ही नहीं किया जाता है मना, जानें क्या है पूरी बात

नई दिल्ली। ऑपरेशन से पहले मरीज को कुछ भी न खाने की सलाह दी जाती है। जिस दिन सर्जरी होने वाली हो उससे एक रात पहले या सुबह से मरीज को खाली पेट रहने को कहा जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों कहा जाता है? इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? आज हम आपको खाली पेट रहना (Fast before surgery) के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह तो सब जानते ही हैं कि सर्जरी से पहले मरीज को बेहोशी की दवा एनेस्थीसिया (Anesthesia) दी जाती है। इसके प्रभाव से शरीर की मुख्य तंत्रिका तंत्र या Reflex system थोड़ा सुस्त हो जाती है। ऐसे में शारीरिक क्रियाएं धीमी गति से होने लगती है। एनेस्थीसिया के चलते मरीज के सांस लेने की गति भी कम हो जाती है। इसलिए ऑपरेशन के समय मरीज को वेंटीलेटर (Ventilator) पर रखकर सांस लेने की प्रक्रिया को नॉर्मल रखने की कोशिश की जाती है।

एनेस्थीसिया का प्रभाव पाचन क्रिया पर भी पड़ता है। जैसे कि हमें पता है कि भोजन करने के बाद जब खाना पेट में प्रवेश करता है तो तमाम एसिड्स या अम्ल के संस्पर्श में आकर वह खाना पचता है।

सर्जरी से पहले खाना खाने से अगर यही एसिड युक्त खाना भोजन नली से होकर फेफड़ों में घुस जाए तो इससे फेफड़े जल सकते हैं। इस वजह से कई बार सर्जरी करने से पहले रोगी को Antacid दी जाती है।

चूंकि पाचन क्रिया ढ़ीली पड़ जाती है इस वजह से संभावना बनी रहती है कि पेट में मौजूद भोजन वापस एसोफैगस (भोजन नली) में चला जाए। इससे सांस लेने का मार्ग अवरुद्ध हो सकता है जिससे मरीज की मौत हो सकती है।

ये भी पढ़ें: इस वजह से आज भी पृथ्वी पर रह रहे हैं हनुमान जी, श्रीराम के साथ लौटना चाहते थे स्वर्ग लेकिन...

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग