अजब गजब

जूते पॉलिश करने वाला ये शख्स हर महीने कमाता है ’18 लाख’, ऐसे चारा डालकर फंसाता है ग्राहकों को

अमेरिका के मैनहट्टन शहर में रहने वाले डॉन वार्ड नामक शख्स जूते पॉलिश करके खूब पैसे कमाते है और यह रकम अच्छी खासी रहती है।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2018, 10:39 AM IST
polishing shoes this man earns 18 lakh per month
जूते पॉलिश करने वाला ये शख्स हर महीने कमाता है '18 लाख', ऐसे चारा डालकर फंसता है ग्राहकों को

नई दिल्ली। कोई काम बड़ा या छोटा नहीं होता बस उसे अच्छे से और मन लगाकर करना आना चाहिए फिर देखिए आपकी किस्मत कैसे चमकती है और तरक्की कैसे आपके कदम चूमती है। ऐसे ही मंत्र को इस शख्स ने अपने जीवन का सार बना लिया है। अपने जूते पॉलिश करने के छोटे से काम की वजह से इसे पैसे की कोई कमी नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शख्स हर महीने लगभग 18 तक रुपए कमा लेता है। अमेरिका के मैनहट्टन शहर में रहने वाले डॉन वार्ड नामक शख्स जूते पॉलिश करके खूब पैसे कमाते है और यह रकम अच्छी खासी रहती है। पहले फोटो लैब में काम करने वाले वार्ड का गुज़ारा बड़ी मुश्किल से होता था। फिर वार्ड ने कुछ और काम करने की सोची। उन्होंने सड़क पर जूते पॉलिश करने का काम करना शुरू किया।

अपने काम से बेहद खुश वार्ड कहते हैं कि, " मुझे यह काम करने में बहुत मज़ा आता है यह काम मैंने अपने दोस्त को देखकर शुरू किया और आज अच्छे खासे पैसे कमा लेता हूं"। जानकारी के लिए बता दें कि, वार्ड पैसे कमाने के लिए अनोखा तरीका अपनाते हैं। रोज वह अपनी दुकान के पास से निकलने वाले लोगों को उनके गंदे जूतों के लिए बुरा महसूस करवाते हैं, जिससे की लोग इनसे जूते पॉलिश करवाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। एक शख्स ने उनसे एक दिन पूछ लिया कि वो ऐसे लोगों को बुरा बोलकर पैसे कमाकर खुश कैसे रहते हैं? तो वार्ड ने इस बात का उत्तर देते हुए कहा कि, 'मछली पकडऩे के लिए आप क्या करेंगे? चारा ही डालेंगे न? वही मैं कर रहा हूं। मैं आते जाते लोगों को चुटकुले सुनाता हूं, उनके साथ हंसता हूं, उन्हें साफ जूते पहनने के लिए प्रेरित करता हूं और वे मेरे पास खिंचे चले आते हैं।' वार्ड का कहना है कि वह सड़क से गुजरने वाले लोगों को चुटकले भी सुनाते हैं। वह उनके साथ हंसते हैं और लोगों को जूते साफ रखने के लिए प्ररित करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते