अजब गजब

पाकिस्तान में लोगों से वोट मांगने के लिए नेताओं ने कह दी ऐसी बात, सुनकर हो जाएंगे हैरान

पाकिस्तान में चुनाव के दौरान लोगों के मन में आतंकी हमले का डर था। इस खौफ को दूर करने के लिए राजनेताओं ने एक अनोखी तरकीब निकाली।
2 min read
• •
Jul 29, 2018
Election in Pakistan
पाकिस्तान में लोगों से वोट मांगने के लिए नेताओं ने कह दी ऐसी बात, सुनकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। जब कभी चुनाव आने वाला होता है तब राजनेता अपनी पार्टी को जीताने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। इस दौरान जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के वायदे किए जाते हैं, नए-नए स्किम निकाले जाते हैं और इस तरह पार्टियां भारी संख्या में मतदान प्राप्त करने का भरसक प्रयास करते हैं।

जैसा कि आप जानते ही हैं कि, हाल ही में पाकिस्तान में चुनाव सम्पन्न हुआ। यहां चुनाव के दौरान लोग काफी डरे हुए थे क्योंकि उन्हें इस दौरान आतंकी हमले का डर था। ऐसे में जनता के मन से खौफ को दूर करने के लिए राजनेताओं ने एक बहुत ही अनोखी तरकीब निकाली।

इस तरकीब के अन्तर्गत वोट डालने वाले प्रार्थियों को मुफ्त में लजीज खाना देने की बात कही गई। जी हां, इसके लिए राजनेताओं ने स्थानीय रेस्टोरेंट और होटल कर्मचारियों से बातचीत भी की। वोट फाॅर चेंज हैश टैग नाम से एक कैम्पेन भी चलाया गया। इस कैम्पेन के तहत पाकिस्तान के करीब 20 रेस्टोरेंट शामिल थे। इन रेस्टोरेंट ने लोगों के सामने आॅफर रखा कि, 'लोग जाकर वोट दें और रेस्टोरेंट में मुफ्त में खाना खाए।'

वोट के लिए रेस्टोरेंट्स की ओर से यह कहा गया कि, जो भी इंसान वोट देकर यहां आएगा, वह अपने उंगली में इंक के निशान को दिखाकर मुफ्त में यहां जो भी खाना चाहें वह खा सकता है।

पाकिस्तान में जनता से वोट मांगने का यह नायाब तरीका लोगों के बीच काफी चर्चा में रहा। वाकई में लोगों के मन से खौफ को निकालकर वोट देने के लिए उन्हें प्रेरित करने का यह तरीका वाकई में काफी नायाब था।

जैसा कि आप जानते ही हैं कि इस बार पाकिस्तान में चुनाव दुनिया भर में चर्चा में रहा। कई तरह के पोस्ट भी वायरल हुए। कहीं नेताओं ने प्रचार के लिए बॉलीवुड कलाकारों का सहारा लिया तो कहीं ऐसे नायाब कैम्पेन चलाए गए।

Published on:
29 Jul 2018 11:17 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते