19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / पाकिस्तान चुनाव: पीएम बनने के लिए इमरान को अभी करना पड़ेगा इंतजार, छोटी पार्टियों को मनाने की कवायद शुरू

पाकिस्तान चुनाव: पीएम बनने के लिए इमरान को अभी करना पड़ेगा इंतजार, छोटी पार्टियों को मनाने की कवायद शुरू

इमरान खान पाकिस्तान के 19 वां प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, मगर उनकी किस्मत पर अंतिम फैसला आना अभी बाकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 29 Jul 2018, 8:16 AM IST

imran khan

पाकिस्तान चुनाव: बहुमत से 22 सीटें दूर हैं इमरान खान, छोटी पार्टियों को मनाने की कवायद शुरू

लाहौर। पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई को जोरदार कामयाबी मिली है। उलझे चुनावी गणित के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को अन्य दलों पर बढ़त हासिल हो गई है। हालांकि पाकिस्तान में हंग असेम्बली बनती हुई दिखाई दे रही है। नेशनल एसेंबली चुनाव में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन पार्टी बहुमत से 22 कदम दूर रह गई। पार्टी सरकार बनाने के लिए निर्दलीयों और छोटी पार्टियों से समर्थन हासिल करने के लिए जोरदार प्रयास कर रही है। माना जल्द ही इमरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सकते हैं।

महबूबा मुफ्ती बोली- पाकिस्तान ने की भारत से दोस्ती की पेशकश, स्वीकार करें पीएम मोदी

पीएम इन वेटिंग

इमरान खान पाकिस्तान के 19 वां प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, मगर उनकी किस्मत पर अंतिम फैसला आना अभी बाकी है। पाकिस्तान के नेशनल असेंबली चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ (पीटीआई) ने शुक्रवार को सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी। पाकिस्तान में 272 सदस्यीय नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए कम से कम 137 सीटों की जरूरत होती है। मगर दो निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान नहीं हो पाने से अभी 270 सीटों में बहुमत पाने के लिए इमरान खान को कम से कम 136 सदस्यों के समर्थन की दरकार होगी।

पाकिस्तान चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पीटीआई ने 270 सीटों में से 115 पर जीत दर्ज की है। पार्टी को हालांकि बहुमत के लिए 22 और सीटों की जरूरत है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज(पीएमएल-एन) को 64 सीटों से संतोष करना पड़ा है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी 43 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है।

इमरान की बैठकों का दौर

प्रधानमंत्री बनने के इंतजार कर रहे इमरान खान ने शनिवार से पाकिस्तान के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इसके अलावा पंजाब प्रान्त में भी सरकार बनाने के लिए पार्टी ने कोशिशें शुरू कर दी हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के पूर्व नेता महमूदुर राशिद ने भी खान से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए संभावित उम्मीदवार समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत की। पंजाब में पीएमएल-एन एक बार फिर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां 295 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 129 पर कब्जा कर लिया है, जबकि पीटीआई को यहां 123 सीटें हासिल हुई हैं।

आत्मघाती हमले से फिर दहला अफगानिस्तान, कई लोग घायल

ऐसे सेट होगा बहुमत का गणित

इमरान खान की नजर पाकिस्तान चुनाव में विजयी छोटी पार्टियों पर है। पाकिस्तान में मुत्ताहिद मजलिस-ए-अमाल(एमएमए) ने 12 सीटों पर और मुत्ताहिद कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान(एमक्यूएम-पी) ने छह सीटों पर जीत हासिल की हैं। इसके अलावा पीएमएल-कायद, बलूचिस्तान अवामी पार्टी(बीएपी) ने चार-चार सीटों और सिंध की ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस(जीडीए) को दो सीटें मिली हैं। अवामी मुस्लिम लीग(एएमएल), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसानियत और जम्हूरी वतन पार्टी(जेडब्ल्यूपी) को भी एक-एक सीट मिली है। इसके अलावा 12 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपने क्षेत्रों से जीत दर्ज की है और संघीय सरकार के गठन में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि पांच सीटों पर वोटों की गिनती दोबारा हो रही है, लेकिन कयासक लगाए जा रहे हैं की इससे इमरान की संभावनाओं पर बहुत फर्क नहीं पड़ेगा।