इमरान बुला सकते हैं भारतीय क्रिकेटर्स को
RAW के पूर्व चीफ एएस दुलत का मानना है कि अगर इमरान का शपथ ग्रहण समारोह होता है तो वे भारत से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को निमंत्रण दे सकते हैं। ये सभी क्रिकेटर इमरान के दोस्तों में शामिल हैं। हालांकि इस शपथ समारोह के लिए किसी नेता को आमंत्रण मिलेगा, ऐसा संभव नहीं दिख रहा। उल्लेखनीय है कि इमरान खान के पाकिस्तान में चुनाव जीतने के बाद भारतीय पूर्व कप्तान कपिल देव और सुनील गावसकर ने उन्हें बधाई दी थी।