
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 रायपुर में खेला जा रहा है ( Photo - EspnCricInfo)
India vs New Zealand, 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरा मुक़ाबला आज खेला जा रहा है। रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर पटेल पिछले मैच में चोटिल हो गए थे उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी जगह हर्षित राणा प्लेइंग 11 का हिस्सा बने हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। रॉबिन्सन की जगह सीफ़र्ट को शामिल किया गया है। क्लार्क टीम से बाहर हैं और उनकी जगह फाउल्क्स को मौका मिला है। वहीं मैट हेनरी भी टीम में शामिल हैं।
रायपुर में भारत ने अब तक एक ही टी20 मैच खेला है जिसमें उसे जीत मिली थी। 1 दिसंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रायपुर में टी20 मुकाबला खेला गया था। इस मैच में रिंकू सिंह ने 29 गेंद पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली थी। इस पारी की बदौलत भारत ने 174 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को 154 रन पर रोककर मैच 20 रन से जीता था।
बता दें नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुक़ाबले में भारत ने कीवी टीम को 48 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रायपुर में जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त ही नहीं बनाएगी, बल्कि सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार भी बन जाएगी।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जैकरी फॉक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
Updated on:
23 Jan 2026 06:38 pm
Published on:
23 Jan 2026 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
