
ईशान किशन छक्का लगाते हुए (फोटो- IANS)
Ishan Kishan Fifty vs New Zealand: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को ईशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने पावरप्ले के भीतर सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। इस दौरान ईशान किशन ने लगातार 6 गेंदों को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा। ईशान किशन ने 250 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। यह उनके करियर का आठवां अर्धशतक रहा। इस दौरान ईशान ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए।
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत धमाकेदार रही। डेवोन कॉनवे और टिम शेफर्ड ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की, लेकिन हर्षित राणा ने चौथे ओवर में डेवोन कॉनवे को आउट कर भारत को पहली सफलता दिला दी। इसके बाद न्यूजीलैंड के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे। रचिन रविंद्र ने 26 गेंदों में 44 रन की अहम पारी खेली, जबकि मिचेल सैंटनर ने 27 गेंदों में 47 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 208 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि इसके बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी को संभाला और नौ ओवर में 128 रन जोड़ दिए।
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव दोनों ने अपने पुराने रंग में बल्लेबाजी की। पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन आउट हो गए। उन्होंने 32 गेंदों में 76 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव ने भी अपने तेवर बदले और 18 गेंदों में 39 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने एक ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे। भारतीय टीम को जीत के लिए 65 गेंदों में 81 रनों की जरूरत थी।
Updated on:
23 Jan 2026 09:54 pm
Published on:
23 Jan 2026 09:50 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
